ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महासमुंद क्षेत्र में भंडारगृह गोदामों के निरीक्षण में पहुंचे वोरा…. क्षेत्र के कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

महासमुंद क्षेत्र में भंडारगृह गोदामों के निरीक्षण में पहुंचे वोरा…. क्षेत्र के कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
Vora reached the inspection of warehouse godowns in Mahasamund area
Vora reached the inspection of warehouse godowns in Mahasamund area
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने सोमवार को महासमुंद स्थित राज्य भंडारगृह निगम के 49960 एमटी के गोदाम का निरीक्षण किया। साफ सफाई एवं फ्यूमिगेशन का जायजा लेने के अलावा वोरा ने पीडीएस एवं फोर्टिफाइड चावलों का क्वालिटी परीक्षण भी किया। शाखा प्रबंधक आर एस नयन ने बताया कि महासमुंद ब्रांच की यूटिलाइजेशन 100 फीसदी होने के कारण भंडारगृह की स्वनिर्मित क्षमता के 49960 एमटी के गोदाम के अलावा 1875 एमटी का गोदाम किराए से भी लिया गया है जिससे कुल क्षमता बढ़कर 51 हजार एमटी की हो चुकी है जिसमें से 20 हजार एमटी पीडीएस एवं बाकी की क्षमता का उपयोग केंद्रीय पूल के लिए किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने पॉवर स्प्रेयर एवं संस्था के संचालन के लिए इम्प्रेस्ट राशि मे वृद्धि की मांग की जिसपर अध्यक्ष वोरा ने उन्हें शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया। केबिनेट दर्जा मिलने के बाद महासमुंद पहुंचने पर युवक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस द्वारा भी विधायक वोरा का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रवास के दौरान श्री वोरा ने विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी अग्नि चंद्राकर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के निवास जा कर उनसे मुलाकात भी की। क्षेत्र के नेताओं से चर्चा करते हुए श्री वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ग्रामीण के साथ साथ शहरी क्षेत्रों के लिए भी अभूतपूर्व विकास कार्य एवं नवाचारी योजनाएँ ला रही है जिसके अधिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रेस से चर्चा के दौरान विगत एक वर्ष की उपलब्धि बताते हुए कहा कि भंडारगृह की क्षमता बढ़ाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है जिसके लिए पुराने गोदामों के संधारण के साथ ही नवीन गोदामों का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। खाद्य पदार्थों की जांच में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 14 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में मध्य भारत का पहला फ़ूड टेस्टिंग लैब स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर पीडीएस राशन उपलब्ध करवाने प्रदेश भर में 1500 दुकान सह गोदामों का भी निर्माण स्वीकृत किया गया है।

मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़
Bhilai Breaking : चौहान हाउसिंग की पार्किंग में रखी गाड़ियां खाक, चार गाड़ियों को फूंककर भागे बदमाश
देश में कोरोना: मिले 44059 संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार
बिहार चुनाव : 28 दिन बाद भिलाई लौट रहे राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, कहा बिहार में महागठबंधन जीत तय
मेटाडोर खाई में गिरी, दस की मौत, 15 लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Three terrorists wiped out in Pulwama encounter आतंक पर प्रहार: बडगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक आतंकवादी और चार मददगार गिरफ्तार
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट सख्त: अस्पताल बड़े उद्योग बन गए, लोगों के जीवन की कीमत पर हम उन्हें समृद्ध होने नहीं देंगे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?