ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनता को बरसाती दिक्कतों से राहत दिलाने वोरा ने छेड़ा अभियान…. गणेश विसर्जन को देखते हुए नदी मार्ग का कराया संधारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जनता को बरसाती दिक्कतों से राहत दिलाने वोरा ने छेड़ा अभियान…. गणेश विसर्जन को देखते हुए नदी मार्ग का कराया संधारण

By @dmin
Published: September 16, 2021
Share
Vora launched a campaign to give relief to the public from the problems of rain
Vora launched a campaign to give relief to the public from the problems of rain
SHARE

दुर्ग। बरसात के दिनों में आम जनता को होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने विधायक अरुण वोरा ने अभियान छेड़ दिया है। लगातार वार्डों की आंतरिक सड़कों एवं स्लम बस्तियों में जल भरावए सड़कों में कीचड़ एवं गड्ढे से आवागमन में हो रही परेशानी की लगातार शिकायत मिलने के बाद श्री वोरा ने प्रतिदिन सुबह प्रशासनिक अमले के साथ वार्डों में दौरा कर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने की मुहिम शुरू की है जिसके अंतर्गत मोहन नगर एवं हरिनगर के नागरिकों को राहत दिलाने के बाद गुरुवार को वोरा के दौरे से पोटियाकला वार्ड क्रमांक 53 की कई गलियों में बेहद खराब स्थिति में आवागमन कर रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

जिन जर्जर गलियों से विधायक गुजरे निगम अमले ने तत्काल वहां गड्ढे फिलिंग करने का कार्य प्रारंभ कर दिया। जहां जहां वार्ड वासियों ने जो भी शिकायत की वहां उन्होंने टीम बुलवाकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करवाया। विधायक के सख्त रवैये से निगम अमले में भी प्रशासनिक कसावट देखने को मिली जब वर्षों से जाम पड़ी नालियों एवं जल भराव की स्थिति को मौके पर ही साफ सफाई कर दूर किया गया। श्री वोरा ने कहा कि जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। बरसात को रोका नहीं जा सकता किन्तु बरसाती मौसम में होने वाली समस्याएं कोई नई नहीं है इसके लिए पूरी तैयारियां पहले से ही रखना आवश्यक है।

कई गलियों में कीचड़ एवं गड्ढों से लोगों को पैदल और दोपहिया में चलना दूभर हो गया है तत्काल ऐसी जगहों पर डस्ट, जीरा मुरुम आदि डाल कर त्वरित राहत दी जाए साथ ही गंदे पानी का जमावड़ा कहीं ना होने दिया जाए। साथ ही गणेश विसर्जन को देखते हुए उन्होंने शिवनाथ तट का भी निरीक्षण किया जहां दुर्ग-भिलाई में विराजमान अनेकों मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। जहां स्वयं खड़े होकर जर्जर रोड़ का संधारण करवाया। दो दिन पहले ही उन्होने बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट शुरु करायी थी। उन्होने कहा शहर के तालाबों में बनाया गया विसर्जन कुंड की साफ -सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जाए ताकि तालाब भी स्वच्छ रहें एवं धार्मिक आयोजन भी निर्बाध हो सके। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, छाया पार्षद भोजराम यादव, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, शहर महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव, सतीश पांडेय, कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया, विकास दमाहे, दुर्गेश गुप्ता सहित वार्डवासी मौजूद थे।

680 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में बनेगा 300 बिस्तरों का बॉम्बे हॉस्पिटल, जमीन लीज और रजिस्ट्री पूरी
विजय माल्या अवमानना मामला: 18 जनवरी को आखिरी सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- बहुत इंतजार कर चुके
भाजपा का सदस्यता अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेंगे दुर्ग जिले में अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
गुस्ताखी माफ़: पोहा जलेबी कॉम्बिनेशन का कोई जवाब नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 333 # 16 september 2021
Next Article देश का ये एयरपोर्ट आज से प्राइवेट हाथ में, 50 साल तक कमान संभालेगा अडानी ग्रुप बारिश से हाहाकार: लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे डूबा, कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?