ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विशेषज्ञों का मत: वैैक्सीन की दोनो डोज लगने के बाद संक्रमित होने की संभावना न्यूनतम… कोरोना संक्रमण से बचनेवैक्सीन की दोनों डोज व कोविड अनुकूल व्यवहार जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विशेषज्ञों का मत: वैैक्सीन की दोनो डोज लगने के बाद संक्रमित होने की संभावना न्यूनतम… कोरोना संक्रमण से बचनेवैक्सीन की दोनों डोज व कोविड अनुकूल व्यवहार जरूरी

By @dmin
Published: April 27, 2021
Share
शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार
शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार
SHARE

रायपुुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कोविड 19 वैक्सीन अत्यधिक असर कारक ह,ै यह साबित हो चुका है। लेकिन कुछ लोगों के मन में यह भ्रांति है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद संक्रमित हो रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है। डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ ओपी सुंदरानी इस बात को पूरी तरह नकारते हंैं। उनका कहना है कि अभी संक्रमण फैला हुआ है और बहुत से ऐसे लोग भी है जो संक्रमित हो चुके हैे लेकिन बिना लक्षण के हैं और उसी समय वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा रहे हैं। यह केवल संयोग की बात है कि वैक्सीन लगने के बाद उनमे लक्षण आने लगे और जांच कराने पर पाजिटिव आ रहे हैं। लेकिन वे वैक्सीन की दूसरी डोज से पॉजिटिव नही हुए बल्कि उसकेा लगवाने के 4-5 दिन पूर्व ही संक्रमित हो चुके होंगे और उनमें लक्षण नही नजर आए होंगे। कोरोना के लक्षण स्पष्ट रूप से सामने आने में ही 4-5 दिन लगते हैं और इस बीच वैैक्सीन लगवा ली तो ऐसा लगता है कि दूसरी डोज के बाद संक्रमित हो गए जबकि ऐसा बिल्कुल नही है। वैक्सीन की दोनो डोज से शरीर का इम्यून सिस्टम और मजबूत होता है इसलिए सभी लोगों को जिन्होने कोविशील्ड की पहली डोज ली है उसके 6से 8 सप्ताह में दूसरी डोज और कोवैक्सीन की पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज अवश्य लेना चाहिए।
यूनीसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॅा श्रीधर ने कहा कि वैैक्सीन की दोनो डोज लगाने के बाद संक्रमित होने के मामले बहुत कम आए हैं। आई सी एम आर ने आंकड़े जारी किए कि कोवैैक्सीन की दोनो डोज लगने के बाद केवल 0.04 प्रतिशत पाजिटिव आए और कोविशील्ड की दोनों डोज के बाद केवल 0.03 प्रतिशत पाजिटिव आए जो कि नगण्य है। उसके मुकाबले ऐसे लोग अत्यधिक संख्या में संक्रमित हुए हैं जिन्होने वैक्सीन की एक भी डोज नही ली।
उन्होने कहा कि वैैक्सीन, संक्रमण से 100 प्रतिशत सुरक्षा नही देती, यह पहले ही विशेषज्ञों ने बताया है कि वैक्सीन 70 से 80 प्रतिशत प्रभावी है। वैक्सीन कोरोना वाइरस को शरीर में प्रवेश करने से नही रोक सकता ,उसके लिए हमे कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना ही होगा। वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद संक्रमण होने पर गंभीर स्थिति की संभावनाएं या अस्पताल में भर्ती होने की ंसंभावना न्यूनतम रहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन की पहली डोज के से 6से 8 हफ्ते में दूसरी डोज लगा लेना चाहिए। दूसरी डोज लगाने के 14 दिन बाद शरीर में एंटीबाडी बनती है और हमारा प्रतिरक्षात्मक तंत्र मजबूत होता है। फिर भी मास्क लगाना, भीड़ से बचना और हाथों को नियमित रूप से साबुन पानी से धोना आवश्यक है।

Gustakhi Maaf: पड़ोसी देश के हालात पर चिंता
राज्योत्सव का दूसरा दिन : मशहूर सिंगर नीति मोहन बांधेंगी समा… राज्यपाल रमेन डेका करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
एआई इंजीनियर अतुल की खुदकुशी का विरोध, टूरा फाउंडेशन ने की पुरुष आयोग की मांग, सिविक सेंटर में निकाला कैंडल मार्च
अब जानवरों तक पहुंचा कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट, तमिलनाडु में चार शेरों में हुई पुष्टि
ग्रीन वे इंडिया ने बनाई मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन: सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Nitish's big decision: JDU national president handed over command to former IAS and MP RCP Singh दिव्यांगजनों को मिलेगी उपचार संबंधी ऑनलाईन सेवाएं : कोरोना संक्रमण के कारण दिव्यांगजन को डिजिटल माध्यम से मिलेगा उपचार
Next Article Review meeting held at Livelihood Kovid Isolation Center… Feedback taken of the facilities being provided to the patients in the center लाइवलीहुड कोविड आइसोलेशन सेंटर में हुई समीक्षा बैठक… सेंटर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया गया फीडबैक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?