ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्चुअल मैराथन….. शानदार जोश भरी दौड़ से झूम उठी दुर्ग-भिलाई…. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने लिया हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वर्चुअल मैराथन….. शानदार जोश भरी दौड़ से झूम उठी दुर्ग-भिलाई…. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने लिया हिस्सा

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
Virtual Marathon… ..Durg-Bhilai erupted from a magnificent race
Virtual Marathon… ..Durg-Bhilai erupted from a magnificent race
SHARE

भिलाई। वर्चुअल मैराथन के दिन दुर्ग की सुबह शानदार जोश से लबरेज लोगों के उत्साह से जगमग दिखी। छह बजे से ग्यारह बजे तक लोग सड़क पर आते रहे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उन्होंने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडियाकर्मी भी दौड़ते नजर आए। लोगों ने उत्साह के साथ अपने फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किये। सोशल मीडिया में वर्चुअल मैराथन में दौड़ते लोगों की पोस्ट ही नजर आ रही थी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया और इनमें हिस्सा ले रहे लोगों को उत्साह और जोश के लिए भरपूर बधाई दी।


वर्चुअल मैराथन में दुर्ग विधायक अरूण वोरा, भिलाई विधायक तथा महापौर देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। संभागीय तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। संभागायुक्त टीसी महावर तथा आईजी विवेकानंद सिन्हा ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी प्रशांत ठाकुर भी दौड़ में सम्मिलित हुए। अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई, एडीशनल एसपी रोहित झा, प्रज्ञा मेश्राम भी शामिल हुए। प्रख्यात हाकी खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी श्रीमती सबा अंजुम सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इन अधिकारियों ने लोककला पथ में मैराथन में हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों ने शिवनाथ नदी के किनारे दौड़ किया। जिले में हर जगह लोग दौड़े और खूब दौड़े। अर्जुन अवार्ड विजेता बाक्सर राजेंद्र प्रसाद ने तथा वालीबाल खिलाड़ी शिखर सिंह तथा अन्य दिग्गज खिलाडिय़ों ने भी हिस्सा लिया।


फ्रीडम विद टार्च की थीम पर दौड़े, बनाया सुंदर वीडियो- दूरदर्शन पर नब्बे के दौर में ओलंपिक के ठीक पहले एक छोटा सा सांग दिखाया जाता था फ्रीडम विद टार्च। इस थीम में बहुत से खेल जगत के दिग्गज मशाल लेकर आगे बढ़ते थे और अपने साथियों को सौंप देते थे। इस थीम पर एक सुंदर वीडियो यहाँ भी तैयार किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्पोट्र्स एवं खेलों से संबंधित लोगों ने हिस्सा लिया। इस वीडियो को जिले के सभी प्रमुख लैंडमाक्र्स में होने वाली एक्टिविटी दिखाई गई है।
सुंदर कलाकृतियों से सजे लोककला पथ के अलावा बीएसपी प्रवेश द्वार, वाय शेप ब्रिज, शिवनाथ के किनारे, गौठानों में, रविशंकर स्टेडियम, जयंती स्टेडियम जैसे प्रमुख स्थलों पर वर्चुअल मैराथन में हिस्सा ले रहे लोगों को शूट किया गया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने बाधाओं के बावजूद इस आयोजन में हिस्सा लिया और लोगों को प्रेरित किया। सोशल मीडिया में दिन भर वर्चुअल मैराथन ट्रेंड में रहा। रजिस्टर्ड लोगों के अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी उत्साह से भरे लोगों ने अपनी सेल्फी भी फोटो में डाली और इस सुंदर आयोजन के लिए राज्य सरकार को बधाई भी दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ी, प्रियंका को ठहराया जिम्मेदार
CG Big accident : तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, एक बच्चे की मौत, 30 से ज्यादा घायल
छत्तीसगढ़ को मिला एक और नगर पालिका, जल्द आस्तित्व में आएगी बांकी मोगरा नगर पालिका, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
एसआर हॉस्पिटल में अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, स्टाफ के बीच हुआ क्रिकेट मैच
पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना का किया उद्घाटन, छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का भी किया अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया कृषि कानून पर हो रहे आंदोलन पर सोशल वार…. सीएम बघेल ने पीएम मोदी को कहा परपीड़क…. जाने क्या है इसका अर्थ
Next Article कमल हासन का पीएम मोदी से सवाल- जब देश की आधी आबादी भूखी हो फिर नए ससंद भवन की जरूरत क्यों? कमल हासन का पीएम मोदी से सवाल- जब देश की आधी आबादी भूखी हो फिर नए ससंद भवन की जरूरत क्यों?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?