ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विराट ने कहा रोहित, धवन और राहुल बेहतरीन बल्लेबाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

विराट ने कहा रोहित, धवन और राहुल बेहतरीन बल्लेबाज

By @dmin
Published: January 12, 2020
Share
SHARE

पुणे । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि कि रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल तीनों ही पारी की शुरुआत के लिहाज से बेहतरीन खिलाड़ी हैं। विराट ने कहा, ‘रोहित नियमित रूप से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’ साथ ही कप्तान ने कहा कि लोगों को खिलाड़ियों को एक-दूसरे खिलाफ रखना बंद कर देना चाहिए। भारतीय कप्तान ने कहा कि इस बात पर खुश होना चाहिए कि इतने खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं ना कि एक खिलाड़ी के खिलाफ दूसरे को खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इसमें भरोसा नहीं करते हैं।
पुणे में जीत के बाद विराट उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि यह साल की अच्छी शुरुआत है। हमने सही ट्रैक पर शुरुआत की है। एक मैच में हमने लक्ष्य का पीछा किया और दूसरे मुकाबले में हमने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज से ब्रेक दिया गया था। उनकी जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया था। अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीरीज के लिए रोहित की एक बार फिर वापसी की संभावना है। ऐसे में टीम की सलामी जोड़ी में कौन दो बल्लेबाज होंगे। यह सवाल उठ रहा है।
वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि उनका काम बेहतर प्रदर्शन करना है बाकि सब कप्तान और कोच के हाथ में है। शिखर ने कहा कि सलामी जोड़ी का फैसला उनके हाथ में नहीं है। यह कोच और कप्तान का काम है। इसलिए मैं इस पर ज्यादा नहीं सोचूंगा क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है। मेरे हाथ में बस अच्छा खेलना है। बाकी चीजें कोच और कप्तान को तय करनी है।’धवन ने कहा, ‘तीनों खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। रोहित ने 2019 में शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल भी पिछले एक-दो महीने से अच्छा खेल रहे हैं। वह एक अच्छे खिलाड़ी है। अब मैंने भी अच्छी वापसी की है। धवन ने आगे कहा कि टीम का ओपनिंग स्पॉट तय करना उनका काम नहीं है।

हर 15 मिनट में यह काम करने से क्‍या खत्म हो जाएगा कोरोना का खतरा?
बेहतर सामंजस्य के साथ सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वो का निर्वहन करे-कलेक्टर
अणुओं का मानवोचित व्यवहार ही रमन इफेक्ट है : डॉ. मोहबे
कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला को ससुराल व मायके से भगाया
केएल राहुल की फॉर्म बेहतर, ODI में शिखर धवन पर दबाव बढ़ेगाः गौतम गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑडिट कमेटी को सीईओ सलिल पारेख, सीएफओ निलंजन रॉय के खिलाफ आरोपों के सबूत नहीं मिले
Next Article टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?