ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला

By @dmin
Published: July 7, 2020
Share
विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला
विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला
SHARE

नयी दिल्ली (एजेंसी)। कोविड-19 ने क्रिकेट समेत सभी खेलों पर ब्रेक लगा रखा है। भारतीय खिलाड़ी मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि मैदान पर उनकी वापसी कब तक हो पायेगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान कोहली को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
खबर है विराट कोहली से टीम इंडिया की कप्तानी छीन सकती है। टाइम्स की खबर के अनुसार संजीव गुप्ता ने विराट कोहली के खिलाफ बीसीसीआई से शिकायत की है। संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी डीके जैन को मेल के माध्यम से कोहली के व्यवसाय को लेकर शिकायत की है और बताया भारतीय कप्तान लोढ़ा समिति की सिफारिशों का उल्लंघन कर रहे हैं।
हालांकि बीसीसीआई को यह बात रास नहीं आ रही है। बोर्ड के एक अधिकारी ने इन शिकायतों को प्रेरित बताया। उन्होंने बताया कुछ दिनों से कई शिकायतें आ रही हैं, जो एक जैसे हैं। उन्होंने कहा, ये सारी शिकायतें केवल उथल-पुथल मचाने वाली हैं और उन लोगों को ब्लैकमेल करने की कोशिश है, जिसने देश के लिए काफी कुछ किया है।
अधिकारी ने कहा, सारी शिकायतों को अगर गौर से देखा जाए तो साफ हो जाएगा कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है। पहले बीसीसीआई के अधिकारियों को घेरने की कोशिश की गयी और अब कप्तान विराट कोहली इनके निशाने पर हैं।

Contents
  • क्या है संजीव गुप्ता की शिकायत
  • कोहली के करीबी ने आरोप को बताया दुखद

क्या है संजीव गुप्ता की शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजीव गुप्ता ने विराट कोहली पर आरोप लगाया है कि वो एक ही समय में दो पदों पर काबिज हैं, जो नियम का उल्लघंन है और भारतीय कप्तान को एक पद को छोडऩा होगा। संजीव गुप्ता ने नैतिक अधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि वो कोहली को एक पद त्यागने का आदेश दें।

कोहली के करीबी ने आरोप को बताया दुखद

इधर विराट कोहली के करीबी सूत्रों ने कप्तान के खिलाफ शिकायत और आरोप को दुखद बताया है। उन्होंने कहा, हमारे क्रिकेटरों की भी अपनी जिंदगी होती है और वे भी पैसा कमाना चाहते हैं। इस तरह की शिकायतों से खिलाड़ी के प्रदर्शन और दिमाग पर असर डाल सकता है। कोहली के करीबी सूत्रों ने कहा, ऐसे लोग केवल चर्चा में आने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। इस तरह की चिजें खेल और खिलाड़ी के लिए अच्छी नहीं है।
गौरतलब है इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर भी हितों के टकराव को लेकर खबर चली थी। जिसमें गांगुली पर एक साथ दो-दो लाभ के पद पर रहने का आरोप लगाया गया था।

धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार
सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा तो जरूर जाएं भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर…
स्वास्थ्य मंत्री ने किया गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ… एड्स जागरुकता रथ को किया रवाना
जनता की जेब को मिल रही राहत, दवाओं से बचत का आंकड़ा 100 करोड़ के पार
बहती नाक से पीडि़त हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार में बाढ़ का बढ़ा खतरा, नेपाल ने भारत को दी तटबंध तोडऩे की धमकी बिहार में बाढ़ का बढ़ा खतरा, नेपाल ने भारत को दी तटबंध तोडऩे की धमकी
Next Article The month of June was better for the state in terms of rainfall बारिश के लिहाज से जून का महीना प्रदेश के लिए रहा बेहतर: अब तक हुई 368.9 मिमी औसत वर्षा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?