ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की बादशाहत बरकरार, रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की बादशाहत बरकरार, रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर

By @dmin Published January 27, 2021
Share
ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की बादशाहत बरकरार, रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर
ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की बादशाहत बरकरार, रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी) | भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि गेंदबाजों की लिस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आखिरी दो वनडे में 89 और 63 रन बनाए थे, उनके 870 प्वॉइंट्स हैं।

रोहित चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाए थे। उन्होंने कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (837) से पांच प्वॉइंट्स ऊपर दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर (818) और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (791) बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पांच के अन्य खिलाड़ी हैं। आयरलैंड के ऑलराउंडर पॉल स्टर्लिंग को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच में शतकों की बदौलत 285 रन बनाकर आठ पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 20वें स्थान पर पहुंच गए।

अफगानिस्तान के हशमतुल्लाह शाहिदी, राशिद खान और जावेद अहमदी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ। गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं, वह 700 प्वॉइंट्स से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (722) और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान (701) टॉप दो स्थान पर काबिज हैं। बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज को नौ पायदान का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वह हाल में समाप्त हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रहे थे, उन्होंने सात विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी 19वें से आठवें स्थान पर पहुंच गए। ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ियों को भी लाभ हुआ है जिसमें शाकिब अल हसन और मुश्फिकर रहीम शामिल हैं। शाकिब गेंदबाजों में 15 पायदान की उछाल से 13वें स्थान पर जबकि रहीम बल्लेबाजों में एक पायदान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

@dmin January 27, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली हिंसा से बढ़ी नाराजगी, मसानी बैराज पर बैठे किसानों को 24 घंटे में हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम दिल्ली हिंसा से बढ़ी नाराजगी, मसानी बैराज पर बैठे किसानों को 24 घंटे में हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम
Next Article नए कृषि कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता, लेकिन सामाजिक सुरक्षा की जरूरत: IMF नए कृषि कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता, लेकिन सामाजिक सुरक्षा की जरूरत: IMF
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?