ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विराट कोहली फिर बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

विराट कोहली फिर बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा

By @dmin
Published: December 5, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन के नाम से फेमस विराट कोहली एक बार फिर से दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली ने फिर से नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है.

स्मिथ को हुआ पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप होने का नुकसान

विराट कोहली के आईसीटी टेस्ट रैंकिंग में 928 अंक हो गए हैं. वहीं स्टीव स्मिथ 923 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं. आपको बता दें एशेज सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने की बदौलत स्टीव स्मिथ टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आ गए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसकी वजह से वो टेस्ट रैंकिंग में पिछड़ गए हैं.

टॉप 5 में है एक और भारतीय

आईसीसी ने गुरुवार को ट्वीट कर ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैं. उनके 877 पॉइंट हैं. वहीं टॉप 5 में एक भारतीय खिलाड़ी और है और वो हैं चेतेश्वर पुजारा, जो 791 अंकों के साथ चौथे पायदान पर हैं.

वॉर्नर को हुआ अच्छा फायदा

टेस्ट रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को हुआ है, जो पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं. वॉर्नर को तिहरे शतक का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था. दो मैचों की सीरीज में वॉर्नर ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे. वहीं इस लिस्ट में दोहरा शतक जडऩे वाले जो रूट सातवें और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले पर

इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में अभी भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की बादशाहत बरकरार है और वे 900 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं. कमिंस के बाद रबाडा, जेसन होल्डर, नील वैग्नर और जसप्रीत बुमराह टॉप-5 में काबिज हैं.

अंतर्राष्ट्रीय किडनी दिवस पर 636 मरीजों का जांच किया गया
सीन एबट चोटिल होकर बाहर, जानिए किसे मिली ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह
ऐपल की बिक्री घटने से कम हुई टिम कुक की सैलरी, करीब 29 करोड़ रुपये घटी
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर निगम भिलाई चरौदा का किया आकस्मिक निरीक्षण 
जनता की हर समस्या का होगा समाधान, घर घर पहुंचेगी राज्य सरकार,जनता के हित का बजट-मेयर देवेंद्र यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीनी घुसपैठ रोकने भारतीय सेनाएं चौकस: राजनाथ
Next Article ओम सांई सर्विस सेंटर से 53 बोरी पानी पाउच जप्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?