ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विप्रो के सीईओ-एमडी आबिदअली नीमचवाला इस्तीफा देंगे, कहा- पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से यह फैसला लिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

विप्रो के सीईओ-एमडी आबिदअली नीमचवाला इस्तीफा देंगे, कहा- पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से यह फैसला लिया

By @dmin
Published: January 31, 2020
Share
SHARE

बेंगलुरु. आईटी कंपनी विप्रो के सीईओ और एमडी आबिदअली जेड नीमचवाला (52) इस्तीफा देंगे। विप्रो ने शुक्रवार को बताया कि नीमचवाला ने पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से इस्तीफे का फैसला किया। हालांकि, उनका विकल्प मिलने तक वे पद पर बने रहेंगे। कंपनी ने नए सीईओ-एमडी की तलाश शुरू कर दी है।

सीईओ के साथ एमडी पद की जिम्मेदारी पिछले साल मिली थी

नीमचवाला ने टीसीएस छोड़कर अप्रैल 2015 में विप्रो के ग्रुप प्रेसिडेंट और सीओओ के पद पर ज्वॉइन किया था। फरवरी 2016 में वे सीईओ बने थे। पिछले साल 31 जुलाई को सीईओ-एमडी बना दिए गए। उनका मौजूदा कार्यकाल अगले साल तक था। नीमचवाला इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में आईआईटी बॉम्बे से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की थी।

दिसंबर तिमाही में विप्रो को मुनाफा 2% घटा
पिछली कुछ तिमाही में विप्रो की ग्रोथ धीमी रही है। दिसंबर तिमाही में मुनाफा 2.17% घटकर 2,455.9 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, रेवेन्यू 2.7% बढ़कर 15,470.5 पहुंच गया। तिमाही नतीजों पर नीमचवाला ने कहा था कि मैक्रो-इकोनॉमिक स्थितियां कमजोर रहने की वजह से कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट की ग्रोथ प्रभावित हुई। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि कंपनी को नई डील मिलती रहेंगी। साथ ही वैश्विक राजनीति के जोखिमों की वजह से होने वाली अनिश्चितताओं को लेकर भी चिंता जताई थी।

नीमचवाला ने डिजिटल बिजनेस को दुनियाभर में बढ़ाया: विप्रो

विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा ‘नीमचवाला के नेतृत्व और योगदान के लिए हम उनके आभारी हैं। पिछले चार साल में उन्होंने मजबूत फैसले लेने में मदद की, प्रमुख अधिग्रहण किए और डिजिटल बिजनेस को दुनियाभर में बढ़ाया।’ वहीं, नीमचवाला ने कहा ‘विप्रो ने बदलाव के दौर में काफी प्रगति की। कंपनी ने क्लाइंट पर फोकस करते हुए डिलीवरी प्रोसेस में सुधार किया। मैं अजीम प्रेमजी, रिशद प्रेमजी, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, साथियों और क्लाइंट्स के सपोर्ट के लिए उनका आभारी हूं।’

महिलाओं की लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक की तलाश अब होगी पूरी
वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट, बालको यह सर्टिफिकेट पाने वाली देश की पहली कंपनी है
विप्रो कंज़्यूमर केयर एंड लाईटिंग का चंद्रिका आयुर्वेदिक साबुन नये रूप में हुआ महाराष्ट्र में रिलॉन्च
विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर एल्युमीनिम सेक्टर के निर्माण के लिए एल्युमीनियम विज़न डॉक्यूमेंट का वेदांता ने किया स्वागत
अवादा ग्रुप नेकिया अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 का नेतृत्व: डिकार्बनाइज़ेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए अलर्ट! ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पर IRDAI ने जारी की ये गाइडलाइन
Next Article राहुल बजाज 50 साल बाद कार्यकारी भूमिका छोड़ेंगे, अब नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन और डायरेक्टर होंगे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?