ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विपक्षी सांसदों ने की राज्यसभा जल्द खत्म करने की मांग , मोदी सरकार ने कहा ना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

विपक्षी सांसदों ने की राज्यसभा जल्द खत्म करने की मांग , मोदी सरकार ने कहा ना

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखकर संसद के मौजूदा बजट सत्र को जल्दी समाप्त करने की मांग की। लेकिन मोदी सरकार ने विपक्षी सांसदों की मांग पर असहमित जाहिर की। बुधवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों ने यह मांग की। कांग्रेस के एमवी राजीव गौड़ा ने अनुरोध किया कि कोरोना को देखकर सरकार को मौजूदा सत्र में कटौती करनी चाहिए या इस स्थगित कर देना चाहिए। कांग्रेस के ही आनंद शर्मा ने कहा कि सामुदायिक दूरी की बात की जा रही है, लेकिन इसका संसद में ही पालन नहीं किया जा रहा है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सत्र में कटौती के बारे में कोई फैसला सरकार को करना है।
इस पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों में वायरस से लड़ने का जुनून और जज्बा है। सदन में हमें इस वायरस से लड़ने का जब्जा दिखना चाहिए और हमें दहशत नहीं पैदा करना चाहिए। इस पर नायडू ने कहा कि संसद भवन परिसर में विशेष साफ-सफाई (सेनेटाइज) की गयी है और अंदर आने वाले लोगों की थर्मल जांच की जा रही है। परिसर में विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइजर भी रखे गए हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सुबह मास्क पहन कर सदन में आए थे। सभापति नायडू ने इस पर अप्रसन्नता जताते हुए उन्हें मास्क हटाने को कहा। उन्हें कार्रवाई को लेकर आगाह भी किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उनसे अनुरोध किया कि मास्क पहनने का फैसला सदस्य पर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थिति को देखते हुए उन्हें इसकी अनुमति देनी चाहिए।
नायडू ने उनकी दलील को स्वीकार कर लिया लेकिन कहा कि सदन एक उदाहरण पेश कर रहा है। इससे पहले सुबह बैठक शुरू होने पर सदन ने अपने पूर्व सदस्य पुटप्पा पाटिल को श्रद्धांजलि दी। उनका पिछले दिनों 98 साल की उम्र में निधन हो गया था।

कोरोना के भय से अमेरिका और स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
कामकाजी महिलाओं को शहर में 3 करोड़ का आशियाना
डीआरडीओ का कमाल: रिकॉर्ड 20 दिन में बना दिया सुविधाओं से लैस अस्पताल, उपराज्यपाल ने किया लोकार्पण
विदेशों में खेलने की अनुमति चाहती हैं आईपीएल टीमें
रेलवे को 12 दिन में 85 करोड़ का नुकसान, 12 लाख यात्रियों के टिकट रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां
Next Article रंजन गोगोई के शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा से कांग्रेस का वाकआउट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?