ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में उपचुनाव से पहले हिंसा: भाजपा नेताओं ने भवानीपुर में धारा 144 लगाने व मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बंगाल में उपचुनाव से पहले हिंसा: भाजपा नेताओं ने भवानीपुर में धारा 144 लगाने व मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती की रखी मांग

By @dmin
Published: September 28, 2021
Share
Gift to farmers: MSP increased by 62% for Kharif crops, the decision of the Union Cabinet
Gift to farmers: MSP increased by 62% for Kharif crops, the decision of the Union Cabinet
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर में सोमवार को भाारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष पर हमला के बाद से राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के कई नेता जहां उपचुनाव को टालने की मांग कर रहे हैं वहीं स्वप्न दासगुप्ता ने चुनाव आयोग से मतदान केंद्र के आसपास धारा 144 लगाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय बलों की उपस्थिति में चुनाव करवाने की मांग की है। 

बता दें कि हिंसा के मद्देनजर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कोलकाता में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और 30 सितंबर को उपचुनाव के दिन भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की अपील की। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने केंद्रीय बलों की उपस्थिति में चुनाव करवाने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वप्न दासगुप्ता ने किया और इसमें शिशिर बाजोरिया और प्रताप बनर्जी भी शामिल थे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मेरे ऊपर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि अगर हमारे जैसे नेता पर हमला होता है तो सामान्य जन घर से निकल कर मतदान करेंगे, ये मुझे उम्मीद नहीं है। निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है इसलिए चुनाव को रद्द किया जाए। जब वातावरण अनुकूल होगा और चुनाव आयोग अपने उम्मीदवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएगा तब चुनाव होने चाहिए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि हम आंतरिक बैठकें करेंगे और यहां भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने की भी कोशिश करेंगे। भवानीपुर में जो हुआ वह गलत है। दिलीप घोष पर हमले से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है।

भवानीपुर में सीएम ममता और प्रियंका टिबरेवाल के बीच टक्कर
भवानीपुर सीट पर टीएमसी से सीएम ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा आमने सामने हैं। दोनों दलों के स्टार प्रचारक जनता को लुभाने के लिए ताकत झोंके हुए हैं। बंगाल में 30 सितंबर को भवानीपुर समेत तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। इधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने भवानीपुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

आर्टकॉम की मुहीम ‘हर आँगन एक पेड़’ के तहत किया गया वृक्षारोपण
दुर्ग की बेटी ने बनाया तैराकी में रिकार्ड, 8 घंटे लगातार तैरकर दर्ज कराया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम
Gustakhi Maaf: हिमाचल के बाद कर्नाटक में छत्तीसगढ़
नमाज के लिए कमरा आवंटन के खिलाफ बीजेपी विधायकों का हंगामा, भजन-कीर्तन करने बैठे
छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NEET SS 2021: सिलेबस में अंतिम समय में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- युवा डॉक्टरों को फुटबॉल न बनाएं
Next Article MLA Vora did card distribution in Ayushman Bharat fortnight आयुष्मान भारत पखवाड़े में विधायक वोरा ने किया कार्ड वितरण, कहा- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता आमजनों के लिए संजीवनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?