योगेश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमांशु अग्रवाल, पंकज अग्रवाल को दी गई युवा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अग्रवाल समाज की युवा इकाई के प्रदेश महासचिव पद पर भिलाई न्यू खुर्सीपार के विनायक गर्ग को नियुक्त किया गया। उक्त आशय की नियुक्ति संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई द्वारा की गई हैं। प्रांतीय युवा इकाई के संगठन में खुर्सीपार से ही योगेश अग्रवाल को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा संगठन मंत्री पंकज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल को बनाया गया।आशीष सेकसरिया युवा प्रांतीय अध्यक्ष के साथ प्रांतीय महासचिव विनायक गर्ग द्वारा अपने युवा इकाई कि पूर्ण कार्यकारिणी प्रांतीय अध्यक्ष को सौपीं और उनके द्वारा सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की गई और युवाओं को बधाई देते हुए समाज का कार्य करने के निर्देश दिए।
संगठन के युवा इकाई में खुर्सीपार से युवा मंच को महत्वपूर्ण पद एवं कार्यकारिणी में जगह मिलने पर संतोष अग्रवाल अध्यक्ष, रतन अग्रवाल महासचिव, अग्रवाल सेवा समिति खुर्सीपार की ओर से बधाई दी एवं खुशी जाहिर की। इस मौके पर अग्रवाल महिला मंच से सरला अग्रवाल, उषा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल एव शारदा सिंघानिया द्वारा भी युवा कार्यकरिणी को बधाई दी गई। योगेश अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, पंकज अग्रवाल तुषार अग्रवाल निमित अग्रवाल नीरज अग्रवाल के साथ संपूर्ण युवा मंच भिलाई और खुर्सीपार में हर्ष का माहौल है।





