ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस का विजय दशमी उत्सव, जिले के सभी थानों में हुई शस्त्रों की पूजा, एसपी गर्ग भी हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस का विजय दशमी उत्सव, जिले के सभी थानों में हुई शस्त्रों की पूजा, एसपी गर्ग भी हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: October 25, 2023
Share
दुर्ग पुलिस ने किया शस्त्र पूजन
SHARE

भिलाई। विजय दशमी के मौके पर शस्त्र पूजन की पुरानी परंपरा है। देशभर में विजय दशमी के दौरान शस्त्रों की पूजा की जाती है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा। मंगलवार को रक्षित केन्द्र दुर्ग सहित सभी थानों में शस्त्रों की पूजा की गई। इस विशेष अवसर पर एसपी सहित सभी राजपत्रित अफसरों ने शस्त्र पूजन कर विजयदशमी पर्व मनाया और सुख शांति की कामना की।  

विजय दशमी के मौके पर पुलिस लाईन दुर्ग में के शस्त्रागार में विजयादशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया । शस्त्र पूजा में एसपी राम गोपाल गर्ग द्वारा माता दुर्गा की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा की गई। पुजारी के मंत्र उच्चारण के साथ पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न कराई गई। पूजा होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हवाई फायरिंग भी की। वाहन शाखा रक्षित केन्द्र में वाहनों की भी पूजा की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आर्शिवाद लिया।

दशहरा के दिन पुलिस लाईन दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में माँ भवानी का पूजन कर आर्शिवाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। इस अवसर पर एएसपी शहर अभिषेक झा, एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार साहू, एएसपी (आईयूसीएडब्ल्यू) मीता पवार, डीएसपी लाइन चन्द्र प्रकाश तिवारी, सीएसपी मणीशंकर चन्द्रा, सीएसपी विश्वनाथ त्रिपाठी, डीएसपी क्राइम राजीव शर्मा, नीलकंठ वर्मा, शेख मुस्ताक, एएसआई पी. सोलोमान, पुरूषोत्तम यादव, रामाधार देवागंन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ICC Ranking: आईसीसी ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, जडेजा बने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सीएम साय का सख्त निर्देश, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कसे कमर… जानिए बैठक की खास बातें
नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम में आएगी तेजी… उद्योग मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से की चर्चा
कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, तमंचा फेंककर भागे कातिल, मचा हड़कंप
शराब के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचा बदमाश, सीसी टीवी में कैद हुई हरकत…. 24 घंटे में पकड़ाया  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Assembly Elections 2023 : जांच में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, छत्तीसगढ़ में चल रही है लगातार कार्रवाई
Next Article मतदाता जागरुकता के लिए राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 की घोषणा… भारत निर्वाचन आयोग ने 10 दिसंबर तक मंगाई प्रविष्टियां

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?