ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समय के अनुरूप उच्च शिक्षा में परिवर्तन की जरूरत : सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समय के अनुरूप उच्च शिक्षा में परिवर्तन की जरूरत : सुश्री उइके

By @dmin
Published: January 6, 2020
Share
????????????????????????????????????
SHARE

राज्यपाल ‘उच्च शिक्षा में नई पहल’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में हुई शामिल

रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में ‘उच्च शिक्षा में नई पहल’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा में नई पहल आज की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समय के अनुरूप उच्च शिक्षा में परिवर्तन की सदैव जरूरत रहती है। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही नैक में अच्छी ग्रेडिंग के लिए कार्य योजना बनाने और विश्वविद्यालय में रिक्त शैक्षणिक पदों को भरने के लिए कहा गया है। राज्यपाल ने कहा कि वे स्वयं सभी विश्वविद्यालय में निरीक्षण के लिए जाएंगी और यह देखेंगी कि वहां किस प्रकार की कमियां है, उसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस सेमिनार से निकले निष्कर्ष प्रदेश ही नहीं पूरे देश में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने में उपयोगी सिद्ध होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षण कार्य उच्च शिक्षण संस्थाओं का प्रमुख मौलिक कार्य है। यह पाया जाता है कि अधिकांश विश्वविद्यालय में परम्परागत पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। प्रयास करें कि पाठ्यक्रम वर्तमान समय के अनुसार हो, उसमें रचनात्मकता हो। विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम को निरंतर अपडेट किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय में होने वाले शोध को सामयिक बनाने पर भी जोर दिया। सुश्री उइके ने विश्वविद्यालयों को रोजगारोन्मुख होने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। विश्वविद्यालय परिसर में सिंगल प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध और फिट इंडिया, जल संरक्षण जैसे अभियान चलाएं। यह प्रयास करें कि विश्वविद्यालय सिर्फ शिक्षण कार्यों तक सीमित न रहकर समाज उन्मुखी बनें। सुश्री उइके ने यह भी कहा कि गुरू और शिष्य का संबंध महान होता है। शिष्य कभी भी कितने बड़े पद पर पहुंच जाए, तो भी गुरू हमेशा पुज्यनीय और सर्वोपरि होता है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों को बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। यह हमेशा प्रयास करें कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दें, जो उनको बौद्धिक विकास, भावनात्मक विकास के साथ उनके आध्यात्मिक विकास पर भी केन्द्रित हो। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द, महात्मा गांधी जैसे समस्त मनीषियों ने विद्यार्थियों के अन्तर्निहित विकास पर जोर दिया। श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा का निरंतर विस्तार हो रहा है। हमें यह कोशिश करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में सकल नामांकन अनुपात में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने गत दिनों ‘प्रकृति के लिए प्रदत्त’ नामक पत्रिका जारी किया है, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण, साईकल का उपयोग जैसे अभियानों की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही राज्यपाल और अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भी दिया गया।
इस अवसर पर संत श्री रावतपुरा सरकार, कुलपति श्री अंकुर अरूण कुलकर्णी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षकगण उपस्थित थे।

25 दिसम्बर सुशासन दिवस :  किसानों को मिलेगा दो साल का बोनस, 37 सौ करोड़ से ज्यादा का होगा वितरण
दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ चढ़ा पुलिस के हत्थे… दिवाली मनाने पहुंची महिला से किया था रेप
जज्बे को सलाम: कोरोना को ऐसे कर रहे काबू, उफनती नदियों को पार कर टीका लगाने जाती है स्वास्थ्य टीम
भोजन की खराब गुणवत्ता पर भड़के शिवसेना विधायक, कर्मचारी को जड़ दिए थप्पड़
CG Election-2023: ईडी के बल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा? ओम माथुर के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ पर निशाना- अगर मैं MP आ गया तो एक रात भी चैन से नहीं सोने दूंगा
Next Article निष्ठा का उद्देश्य कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के बीच दक्षता का निर्माण करना: निदेशक एनसीईआरटी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?