ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने नलघर काम्पलेक्स का किया निरीक्षण: गरीब और सर्वहारा वर्ग को नलघर काम्पलेक्स में मिलेगा डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने नलघर काम्पलेक्स का किया निरीक्षण: गरीब और सर्वहारा वर्ग को नलघर काम्पलेक्स में मिलेगा डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने नलघर काम्पलेक्स का किया निरीक्षण: गरीब और सर्वहारा वर्ग को नलघर काम्पलेक्स में मिलेगा डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ
विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने नलघर काम्पलेक्स का किया निरीक्षण: गरीब और सर्वहारा वर्ग को नलघर काम्पलेक्स में मिलेगा डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ
SHARE

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के गरीब तबके एवं अन्य लोगों को निगम के नलघर शापिंग काम्पलेक्स में स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट व जांच की पूरी सुविधा कम दरों पर उपलबध होगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजना के तहत् नगर पालिक निगम दुर्ग नया बस स्टैण्ड के सामने नलघर शापिंग काम्पलेक्स में डायग्नोस्टिक सेंटर खोले जाने के लिए आज शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी और एमआईसी प्रभारियों के साथ नलघर शापिंग काम्पलेक्स के ऊपर और नीचे सभी जगहों का निरीक्षण किया गया।
विधायक श्री वोरा ने नलघर शापिंग काम्पलेक्स का निरीक्षण करते हुये कहा कि शासन की योजना के तहत् शहर की गरीब वर्ग, महिला वर्ग एवं अन्य लोगों की सस्ता ईलाज के लिए नलघर शापिंग काम्पलेक्स का चयन डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए किया गया है। आज उसका निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया नलघर शापिंग काम्पलेक्स डायग्नोस्टिक सेंटर में बहुत ही कम दर पर सोनीगग्राफी, सीटी स्केन, एक्सरे, एमआरआई, की सारी सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार की यह पहल निश्चित रुप से शहर वासियों के लिए एक बेहतर व्यवस्था साबित होगा।
नलघर शापिंग काम्पलेक्स निरीक्षण के दौरान महापौर श्री बाकलीवाल ने कहा जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने शासन की पहल पर डायग्नोस्कि सेंटर की व्यवस्था निगम के नलघर शापिंग काम्पलेक्स में की जा रही है। जबसे प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनी है तबसे शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर प्रयास कर रही है।उनके मार्गदर्श में नगर निगम दुर्ग को इस व्यवस्था के लिए नोडल बनाया गया है। यहॉ पर सभी प्रकार की टेस्ट व जांच की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा शहर वासियों के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था कराने का हमारा प्रयास है। चार, पांच महिनों के अंदर दुर्ग शहर को इसकी सौगात मिलेगी।
आयुक्त मंडावी ने बताया कि शासन की योजना है कि गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग परिवार जो स्वास्थ्य ईलाज के लिए यहॉ-वहॉ भटकते हैं एैसे लोगों को एक ही स्थान पर सारी टेस्ट और जांच की सुविधा उपलब्ध कराया जाए। इस उद्देश्य से आज विधायक, महापौर महोदय के साथ नलघर शापिंग काम्पलेक्स का निरीक्षण किया गया है। यहॉ पर डायग्नोस्टिक सेंटर प्रारंभ करने की योजना है। इस माह के अंदर तैयारी प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा शहर और जिला के लोग जिला अस्पताल में ईलाज कराने आते हैं जिला अस्पताल के बगल में ही नलघर शापिंग काम्पलेक्स है जिसका लाभ लोगों को प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

कोरोना से जंग में आ रहा खास तरह का हथियार्, Zydus Cadila ने मांगी एंटीबॉडी कॉकटेल के ट्रायल की मंजूरी
एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को सुदृढ़ कर रहा है
केंद्रीय कर्मियों को मिलेगा डीए व एरियर: कैबिनेट सचिव के साथ 26 जून की बैठक में तय होगा ‘बकाया’ जारी करने का तरीका
सिमी और इंडियन मुजाहिद्दिन से जुड़े चार लोगों को रायपुर कोर्ट ने 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई
सीएम बघेल ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ, दुर्ग के चार स्कूलों में शुरू हुई ऑनलाईन कोचिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 218 # 22 may 2021
Next Article ब्लैक फंगस के 8848 मरीज मिलने से टेंशन में देश, केंद्र ने राज्यों को दिए Amphotericin-B के 23680 डोज ब्लैक फंगस के 8848 मरीज मिलने से टेंशन में देश, केंद्र ने राज्यों को दिए Amphotericin-B के 23680 डोज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?