ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने हरी झंडी दिखाकर की रोको अउ टोको की शुरूआत: मास्क नहीं पहना तो टोकेंगे वालंटियर, बताएंगे टीके के फायदे भी…. वैक्सीन लगाने के लिए भी करेंगे प्रेरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने हरी झंडी दिखाकर की रोको अउ टोको की शुरूआत: मास्क नहीं पहना तो टोकेंगे वालंटियर, बताएंगे टीके के फायदे भी…. वैक्सीन लगाने के लिए भी करेंगे प्रेरित

By @dmin
Published: May 1, 2021
Share
MLA Vora flagged off the start of Stop and Toko: Volunteer Volunteer, if not wearing a mask, will also show the benefits of vaccines
MLA Vora flagged off the start of Stop and Toko: Volunteer Volunteer, if not wearing a mask, will also show the benefits of vaccines
SHARE

दुर्ग। जिले में कोरोना संक्रमण को कमजोर करने के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर बहुत जरूरी है। इसमें मास्क लगाना, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करना, दो गज की दूरी बनाये रखना रोज की दिनचर्या में जरूरी है। दीर्घावधि में सुरक्षित होने के लिए टीकाकरण जरूरी है। जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आज रोको अउ टोको अभियान की शुरूआत की गई। दुर्ग विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरूआत की।
यह अभियान तीन महीनों तक चलेगा और 600 से अधिक वालंटियर लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर के संबंध में प्रेरित करेंगे। इस मौके पर विधायक श्री वोरा ने वालंटियर्स को कहा कि आप लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों को कोरोना के खतरों के प्रति जागरूक करना है और बचने के उपाय भी बताना है। साथ ही वैक्सीनेशन के संबंध में भी लोगों को तैयार करना बेहद अहम है। वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। इस मौके पर महापौर बाकलीवाल ने वालंटियर्स से कहा कि लोगों को बताएं कि किस प्रकार मास्क नहीं लगाने की थोड़ी सी भी चूक किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है।
इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि आप लोग बताएं कि किस प्रकार कोविड को लेकर की गई लापरवाही गंभीर संकट में डाल सकती है। जो लोग कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर नहीं करते, वे स्वयं को संकट में डालते ही हैं अपने परिवारजनों और प्रियजनों को भी संकट में डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि वालंटियर्स लोगों को टीके के बारे में भी प्रेरित करें। टीका लगाना पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे कोविड के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता तैयार होती है। कलेक्टर ने वालंटियर्स से कहा कि लोगों को कोरोना के लक्षणों के बारे में भी प्रेरित करें और ऐसे लक्षणों के दिखने के बाद तुरंत टेस्टिंग कराने के बारे में भी बताएं।
उन्होंने कहा कि वालंटियर्स का कार्य लोगों के भीतर कोविड से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर का पालन बहुत जरूरी है इसलिए ही यह अभियान रोको अउ टोको आरंभ किया गया है। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वे अपने को खतरे में डाल ही रहे हैं अपने प्रियजनों और परिजनों को भी खतरे में डाल रहे हैं। इस मौके पर अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान यूनिसेफ की ओर से सैम बंडी, मीडिया कलेक्टिव फार चाइल्ड राइट की ओर से महासचिव डी श्याम कुमार एवं रोको अउ टोको अभियान के जिला समन्वय चंद्रकांत देवांगन भी मौजूद रहे।

डीजीसीए का निर्देश, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
टी-20 विश्वकप 2021: बीसीसीआई ने लॉन्च की भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी…. जानें पूरी डिटेल
युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर : डॉ.टेकाम
बड़ी खबर: भिलाई शहर तीसरी बार हुआ ओडीएफ प्लस प्लस घोषित… 7 स्टार की रेस में शामिल
1000 करोड़ मानहानि मामले में घिरे एनसीपी नेता, कोर्ट ने जवाब के लिए दिया छह हफ्ते का समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vaccine reached Raipur Airport at 11.30 am and Kovid vaccine was given to the first Antyodaya beneficiary by 1.30 pm 11.30 बजे वैक्सीन रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और 1.30 बजे तक पहली अंत्योदय हितग्राही को लगा दिया गया कोविड का टीका…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की चर्चा
Next Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost राजधानी में एक सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम ने की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?