ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड सहित शहर के विभिन्न जगहों पर शुरू होगा ड्राइव इन वैक्सिनेशन… सीनियर सिटीजन को मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड सहित शहर के विभिन्न जगहों पर शुरू होगा ड्राइव इन वैक्सिनेशन… सीनियर सिटीजन को मिलेगा लाभ

By @dmin
Published: May 9, 2021
Share
विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड सहित शहर के विभिन्न जगहों पर शुरू होगा ड्राइव इन वैक्सिनेशन
विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड सहित शहर के विभिन्न जगहों पर शुरू होगा ड्राइव इन वैक्सिनेशन
SHARE

भिलाई। हाउसिंग बोर्ड और आसपास रहने वाले सीनियर सिटीजंस के लिए गुड न्यूज है। अब हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में भी ड्राइव इन वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है। अभी भिलाई में सिर्फ सूर्या मॉल में यह कैंप चल रहा है। अब हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में इसे शुरू किया जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर इसकी शुरुआत की जा रही है। विधायक ने सीनियर सिटीजंस को राहत देने इसे शुरू करने अधिकारियों से कहा था।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि, जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में ड्राइव इन वैक्सीनेशन के तहत शाम 5 बजे से टीका लगेगा। रात 9 बजे तक यह चलेगा। शाम 5 बजे उपस्थित होकर रात 9 बजे तक कोई भी सीनियर सिटीजंस कार में बैठे-बैठे वैक्सीन लगवा सकते हैं। यहां यह बताना आवश्यक है कि ड्राइव इन वैक्सीनेशन के तहत हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड में भी वैक्सीनेशन दिनांक 9 मई से प्रारंभ किया जाएगा। इसमें खास बात यह होगी कि यह टीकाकरण शाम को 5:00 बजे से प्रारंभ होगा।
भिलाई में वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए हैं 20 केंद्र
भिलाई निगम ने इसके लिए 20 केंद्र स्थापित किए हैं, जहां ऐसे हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोसानगर स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने किया। वहीं व्यवस्था देखने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव ने भिलाई के सभी टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने पंजीयन, टीकाकरण, ऑब्जरवेशन स्थल का निरीक्षण किया। ऑब्जरवेशन स्थल में उन्होंने हितग्राही परिवार के सदस्यों से चर्चा की, इस दौरान मालती बाई विश्वकर्मा, हेमराज एवं सिमरजीत सिंह ने बताया कि बड़ी ही आसान प्रक्रिया से टीकाकरण हो रहा है। रजिस्ट्रेशन की सामान्य प्रक्रिया से कुछ ही समय में टीकाकरण हो रहा है। ज्यादा समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं पूजा पिल्ले, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य मौजूद रहे।
18 से 44 वर्ष उम्र के कार्डधारी लोग इन स्थलों पर लगवा सकते हैं टीका
जोन 01 नेहरू नगर अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 12 शासकीय प्राथमिक शाला कोल डिपो के पास कांट्रेक्टर कॉलोनी एवं वार्ड 2 शासकीय माध्यमिक शाला जुनवानी में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 03 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोसानगर में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 06 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुपेला में।
जोन 02 वैशालीनगर अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 14 इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय जवाहर नगर एवं वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड के शासकीय स्कूल में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 16 सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 15 वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन में।
जोन 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारियों के लिए दुर्गा विद्यालय वार्ड 24 मिलन चौक में एवं वार्ड 22 बाल मंदिर कैंप 1 पानी टंकी में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए जनता स्कूल वार्ड 25 में केम्प 02, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 21 शासकीय उच्च. मा. शाला. जेपी नगर केम्प 01 में।
जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 34 सांस्कृतिक भवन अंडा चौक खुर्सीपार में एवं वार्ड 36 शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू विद्यालय में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 38 पॉवर हाउस बस स्टैण्ड में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 28 मंगल भवन छावनी में।
जोन 05 सेक्टर क्षेत्र अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारियों के लिए वार्ड 55 हाईस्कूल सेक्टर 06 एवं वार्ड 52 प्रायमरी स्कूल सेक्टर 04 में, बीपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 68 सेक्टर 09 के हाई स्कूल में, एपीएल कार्डधारियों के लिए वार्ड 65 एवं 66 के शासकीय प्राथमिक शाला स्ट्रीट 05 सेक्टर 07 में आकर टीका लगवा सकते हैं।

बीएसएनएल को भिलाई निगम ने भेजा कुर्की नोटिस, संपत्तिकर का 45 लाख से ज्यादा है बकाया
CG Elections 2023 : नाम वापसी के बाद 70 विधानसभा सीटों पर 958 अभ्यर्थी मैदान में, 17 को वोटिंग
रिसाली में आयुक्त का एक्शन : कब्जा करने वालों को 72 घंटे का समय, नहीं तो खर्च भी वूसलेगा निगम
यूक्रेन में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में हेल्प सेंटर स्थापित
Bhent Mulakat: सीएम बघेल ने गारमेंट फैक्ट्री का किया भूमिपूजन, एक हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India gets eight 'blue flag' in two years ... India becomes the fourth country in Asia to achieve this feat हिंद महासागर में गिरा चीनी रॉकेट का मलबा, वायुमंडल में प्रवेश करते ही नष्ट किया बड़ा हिस्सा
Next Article ट्विनसिटी में झमाझम: मौसम ने ली करवट… बारिश से सड़के लबालब…. गर्मी व उमस से मिली थोड़ी राहत ट्विनसिटी में झमाझम: मौसम ने ली करवट… बारिश से सड़के लबालब…. गर्मी व उमस से मिली थोड़ी राहत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?