ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विदेशी क्लब से करार करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं बाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

विदेशी क्लब से करार करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं बाला

By @dmin
Published: January 31, 2020
Share
SHARE

बेंगलुरु । पूर्व कप्तान बाला देवी विदेशी क्लब से करार करने वाली भारत की पहली महिला फुटबॉलर बनीं हैं। बाला ने स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ एक करार किया है। दोनों के बीच यह करार डेढ़ साल के लिए हुआ है। बाला देवी ने नवम्बर में रेंजर्स के साथ ट्रायल्स में भी हिस्सा लिया था और इसी के बाद उन्हें यह करार मिला है। इसके साथ ही बाला देवी पेशेवर फुटबॉलर बनने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। साथ ही वह रेंजर्स के लिए खेलने वाली पहली एशियाई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर बन जाएंगी। इस करार से उत्साहित बाला देवी ने कहा, ‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में से एक के लिए यूरोप में फुटबॉल खेल पाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि रेंजर्स के साथ मेरा यह करार भारत में फुटबॉल खेलने के लिए हजारों लड़कियों को प्रेरित करेगा।’
बाला ने कहा, ‘मैं क्लब में शीर्ष स्तर की सुविधाओं और कोचिंग का भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करूंगी और मुझे भरोसा है कि रेंजर्स के पास जिस तरह की सुविधाएं और प्रतिस्पर्धा है, उससे निश्चित तौर पर मुझे काफी फायदा होगा।’ बाला ने कहा, ‘मैं एमी मैक्डोनाल्ड, कोचिंग स्टाफ और रेंजर्स के पूरे प्रबंधन की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। साथ ही कहा कि इस करार में बेंगलुरू एफसी की भी अहम भूमिका रही है। बाला मौजूदा समय में भारत की महिला फुटबॉल टीम के लिए सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी हैं। बाला ने 2010 के बाद से अब तक कुल 58 मैचों में 52 गोल किए हैं।

ओलंपिक पदक की तैयारियों में लगी हैं सिंधू
डु प्लेसिस का जवाब, ‘वह रात मेरी बहन के साथ थे
अणुओं का मानवोचित व्यवहार ही रमन इफेक्ट है : डॉ. मोहबे
बंदरों के आतंक से नगर सहित ग्रामीण भी हो रहे परेशान
Samsung Galaxy Fold 2 अगले साल हो सकता है लॉन्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईएसएल का खिताबी मुकाबला मार्च में खेला जाएगा
Next Article प्रभारी प्रबंधक को खरीदी के नियम से ज्यादा आईपीसी की धाराएं याद है

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?