ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विदेश से आए हुए व्यक्तियों का लिया जा रहा है सेम्पल : प्रशासन द्वारा मदद करने का अनुरोध
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

विदेश से आए हुए व्यक्तियों का लिया जा रहा है सेम्पल : प्रशासन द्वारा मदद करने का अनुरोध

By @dmin Published April 4, 2020
Share
SHARE

नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए विदेशी नागरिक अथवा जिले के ऐसे लोग जो विदेश यात्रा कर एक मार्च के बाद कांकेर जिला अथवा अपने गांव या शहर आए हैं, उनका अनिवार्यतः स्वास्थ्य परीक्षण कर सेम्पल लिया जा रहा है, अब तक ऐसे 15 व्यक्तियों का सेम्पल लिया जा चुका है, जिन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया है।
नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक कलेक्टर श्री के.एल. चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में 38 लोगों द्वारा विदेश यात्रा की गई है, जिनका सेम्पल लिया जा रहा है, उन्होंने ऐसे सभी लोगों से अपील किया है कि सेम्पल के समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग करें। बैठक में बताया गया कि जिले के 2054 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने बताया कि कांकेर जिले में 38 व्यक्तियों को चिन्हांकित किए गए हैं जो एक मार्च के बाद विदेश यात्रा कर लौटे हैं, इनमें अंतागढ़ विकासखण्ड के एक, भानुप्रतापपुर के 04, चारामा के एक, कांकेर विकासखण्ड के 22 और कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 10 नागरिक शामिल हैं।
कलेक्टर श्री चौहान ने अन्य राज्यों एवं दूसरे जिलों के कांकेर जिले में फंसे हुए मजदूरों के भोजन, आवास इत्यादि की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों के लिए भोजन व आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में राशन व खाद्य सामग्री उपलब्ध है। किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की दिक्कत हो तो वे जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष में सूचित कर सकते है। उन्होंने स्वयं सेवी संगठनों से भी कहा है कि जरूरतमंदों लोगों की जिला प्रशासन के माध्यम से मदद करें। कलेक्टर ने कहा कि आम आदमी को वाजिब मूल्य पर राशन व किराना समान उपलब्ध कराने के लिए व्यावसायियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है, तथापि यदि कोई दुकानदार अधिक मूल्य पर सामग्री का विक्रय करता है, तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम नंबर- 07868-241249 में दिया जावे।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर सी.एल. मार्कण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, डॉ. डी.के रामटेके, डॉ डी.एन.नाग, उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग विवेक दलेला, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव एवं उत्तम पंचारी, डीपीएम डॉ. निशा मौर्य, महिला एवं बाल विकास विभाग से नंदा नंदन सारंगी सहित जिला चिकित्सालय के स्टॉफ मौजूद थे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin April 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होम आइसोलेशन का उल्लंघन , एफ आई आर दर्ज
Next Article ‘अलादीन’ में अपने किरदार से खुश हैं देबिना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?