श्रीकंचनपथ डेस्क। इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में जम्मू कश्मीर का नजारा और भी बेहतर हो गया है। यहां पहाड़ों में बर्फ की चादर जमी है। वहीं रेलवे ट्रैक भी बर्फ से ढके हुए हैं। इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जम्मू-कश्मीर के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो शेयर किया।

बर्फ से ढके ट्रैक पर गुजर रही ट्रेन का नजारा काफी मनमोहक दिख रहा है। इसमें स्टेशन की खूबसूरती दिखाई गई। चारों ओर बर्फ की चादर फैली है, कोहरे को चीरते हुए ट्रेन दौड़ रही है। यह नजारा देखते ही बनता है। सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होने के बाद लोग इसकी तूलना स्वीट्जरलैंड से कर रहे हैं। हालांकि यह भारत का नजारा है। सच में ‘धरती का स्वर्ग’ तो यही है।
इंडियन रेलवे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ से लदी घाटी से गुजरती ट्रेन का मनोरम दृश्य.’ इस वीडियो में ट्रेन को रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए दिखाया गया है। पूरा स्टेशन बर्फ से ढका हुआ है। रेल की पटरियां भी मुश्किल से दिखाई दे रही हैं। दृश्य बेहद खूबसूरत है। ट्विटर पर वीडियो को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।




