भिलाई। वाहनों में आड़े टेड़े नंबर व नंबर की जगह पद व नाम लिखवाना तो आजकल का फैशन बन गया है। सड़क पर ऐसे वाहनों की भरमार है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने ऐसे वाहन चालकों पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर दौड़ रही एक लग्जरी कार पर कार्रवाई की। दरअसल कार चालक सामने तो नंबर लिखवाया लेकिन पीछे नंबर की Mr. Kumar लिखवाया जो कि उसका नाम है।
दुर्ग एसपी के पास इस कार की शिकायत पहुंची तो यातायात पुलिस को एक्टिव किया। डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने तत्काल कार को सर्च कर यातायात मुख्यालय बुलवाया। मौके पर डीएसपी ठाकुर ने कार चालक को जमकर लताड़ लगाई और उसके सामने की Mr. Kumar के स्टीकर को उखाड़ दिया। इस दौरान सख्त निर्देश देते हुए कार का फाइन काटा और नंबर लिखवाने कहा। इस दौरान कार चालक Mr. Kumar की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई थी और वह डीएसपी ठाकुर बात मानते हुए तत्काल नंबर लिखवाने की बात की।




