ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video: भेंट मुलाकात की मजेदार चर्चा, आप भी देखे और सुने, किस तरह योजनाओं के लाभ से मिली राशि का चेतन बाई ने क्या किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Video: भेंट मुलाकात की मजेदार चर्चा, आप भी देखे और सुने, किस तरह योजनाओं के लाभ से मिली राशि का चेतन बाई ने क्या किया

By Om Prakash Verma
Published: December 21, 2022
Share
Video: भेंट मुलाकात की मजेदार चर्चा, आप भी देखे और सुने, किस तरह योजनाओं के लाभ से मिली राशि का चेतन बाई ने क्या किया
Video: भेंट मुलाकात की मजेदार चर्चा, आप भी देखे और सुने, किस तरह योजनाओं के लाभ से मिली राशि का चेतन बाई ने क्या किया
SHARE

चेतन बाई ने कर्ज माफी और न्याय योजना का लाभ उठाकर मिली राशि से खरीदी खेती की जमीन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी योजनाओं की ग्रामीणों के बीच स्वीकार्यता और लोकप्रियता का यह आलम है कि एक ग्रामीण महिला ने कर्ज माफी से बचे पैसे और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से खेती के लिए जमीन का छोटा सा टुकड़ा खरीदा और उसका नामकरण ‘मुख्यमंत्री बाहरा’ याने ‘मुख्यमंत्री खेत’ कर दिया। मुख्यमंत्री ने आज बिलाईगढ़ में प्रेसवार्ता में इस वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि भेंट-मुलाकात के दौरान सरसींवा में ग्रामीण महिला चेतन बाई ने बताया था कि कर्ज माफी से मिले लाभ और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले पैसों से 32 डिसमिल जमीन ली हूं, जिसका नाम मैने मुख्यमंत्री बाहरा (खेत) रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सरसींवा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में चेतन बाई महिलांग ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की चिंता करती है। आज तक ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जिसने सभी का ध्यान रखा है। चेतन बाई ने बताया कि उनका 01 लाख 56 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है, पैसे बचे हैं और अतिरिक्त आय भी हुई है। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 03 लाख 42 हजार रूपए की राशि मिली है। बचत के पैसे और इस राशि से 32 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसका नाम मैंने ”मुख्यमंत्री बाहरा” (खेत) रखा है।

उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अच्छा लगता है जब लोग बताते हैं कि हमने इस योजना का लाभ लेकर यह उपलब्धि हासिल की। कोई मोटरसाइकिल खरीद रहा है, तो कोई कार, कोई घर बनवा रहा है, तो कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए योजनाओं से मिले पैसे का उपयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेतन बाई की बात सुनकर उन्हें बधाई दी और भेंट-मुलाकात में संवाद करने आए सभी लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति देखने के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा वार जनता से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे न केवल योजनाओं के लाभान्वितों से बात कर रहे हैं साथ ही उनसे रायशुमारी भी कर रहे हैं।

वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं
मोदी कैबिनेट का विस्तार: मंत्री बनने वाले 43 सांसदों की लिस्ट जारी… जाने किन्हें मिली मंत्रीमंडल में जगह
सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस : फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएसपी ब्लू बनी चैंपियन, फाइनल में बीएसएफ की टीम को 2-1 से हराया
बीजापुर में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कोबरा कमांडो के दो जवान घायल
पूरी हुई MSP की मांग तो दिवालिया हो जाएगा देश, किसान नेता ने क्यों कहा ऐसा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीमित अर्थव्यवस्था में था धान का कटोरा, अब चाय-कॉफी की खेती से खुले संभावनाओं के नए द्वार सीमित अर्थव्यवस्था में था धान का कटोरा, अब चाय-कॉफी की खेती से खुले संभावनाओं के नए द्वार
Next Article सूअर का शिकार करने लगाया जाल, लेकिन तेंदुए की फंसकर हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?