ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video: छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है राजिम माघी पुन्नी मेला, महाआरती में शामिल हुए सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Video: छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है राजिम माघी पुन्नी मेला, महाआरती में शामिल हुए सीएम बघेल

By Om Prakash Verma
Published: February 5, 2023
Share
Video: छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है राजिम माघी पुन्नी मेला, महाआरती में शामिल हुए सीएम बघेल
Video: छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है राजिम माघी पुन्नी मेला, महाआरती में शामिल हुए सीएम बघेल
SHARE

प्रदेश के समृद्धि व खुशहाली की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम में राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री सीता बाड़ी की भव्यता देख प्रसन्नता जतायी। महानदी मैया की महाआरती में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से आरती कर त्रिवेणी मैया से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला हम सब की आस्था का प्रतीक है। इस मेले में छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य सर्वश्री शैलेन्द्र साहू, भावसिंह साहू, विकास तिवारी, पद्मा दुबे, प्रीति पाण्डे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहलाने वाले राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से शुरू हुआ। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से यह मेला लगता है, जो माघी पूर्णिमा से शुरू होकर राजिम मेला महाशिवरात्रि तक चलता है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर आज राजिम के त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं ने माघी पुन्नी का पुण्य स्नान किया। स्नान करने हेतु पूरे देश सहित प्रदेश के कोने-कोने से लोग पहुंचे और गंगा घाट में डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया।

उल्लेखनीय है कि राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 5 फरवरी माघ पूर्णिमा से प्रारंभ होकर 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक होगा। यहां प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या के तहत छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। पहले दिन 5 फरवरी को रंग सरोवर के भूपेंद्र साहू बारुका और स्वर्णा, गरिमा दिवाकर रायपुर की शानदार प्रस्तुति होगी। 6 फरवरी को पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर रायपुर, 7 फरवरी को अल्का परगनिहा रायपुर, 8 फरवरी को पी.सी. लाल यादव गंडई, पद्मश्री ऊषा बारले भिलाई, 9 फरवरी को ननकी ठाकुर, चम्पा निषाद रायपुर, 10 फरवरी को हिम्मत सिन्हा छुरिया, 11 फरवरी को गोरेलाल बर्मन रायपुर, 12 फरवरी को अनुराग शर्मा रायपुर, 13 फरवरी को दुष्यंत हरमुख भिलाई, 14 फरवरी को दिलीप षडंगी रायगढ़, आरु साहू नगरी,15 फरवरी को सुनील सोनी दुर्ग, 16 फरवरी को रिखी क्षत्रीय भिलाई, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर लाटाबोड़, 17 फरवरी को दीपक चंद्राकर अर्जुन्दा और 18 फरवरी को सुनील तिवारी रायपुर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

सियान जतन क्लीनिक, अब हर महीने के पहले गुरुवार को सरकारी अस्पतालों में होगा बुजुर्गों का इलाज
कोरोना मरीजों का घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड… ठीक हो चुके मरीजों का भी कार्ड बनेगा… स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी
कोरोना काल में सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा छत्तीसगढ़….. राज्य के 57 लाख परिवारों को दिया गया तीन माह का नि:शुल्क चावल
सुरक्षाबलों व नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर
अक्कूपल्ली में समरालु कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई मुख्यमंत्री कल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
Next Article निकलर एप से पढ़ाई ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को दिलाया उत्कृष्टता पुरस्कार, 25 मार्च को दिल्ली में मिलेगा अवार्ड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?