ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video: अलग-अलग जगहों पर छह घंटे के अंदर हुई 300 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Video: अलग-अलग जगहों पर छह घंटे के अंदर हुई 300 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर

By Om Prakash Verma
Published: July 8, 2024
Share
Video: अलग-अलग जगहों पर छह घंटे के अंदर हुई 300 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर
Video: अलग-अलग जगहों पर छह घंटे के अंदर हुई 300 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी; ट्रेनों पर भी असर
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई इलाकों में इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इतना ही नहीं रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई मार्ग की ट्रेनों को रोका गया। यही नहीं कुछ इलाकों के स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों को भी बंद करने का आदेश जारी हुआ है।

मुंबई में रविवार देर रात एक बजे से सात बजे तक छह घंटों के बीच ही अलग-अलग स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

#WATCH | Local train services have resumed on Central Line after rainwater has receded; Visuals from Kurla station in Mumbai pic.twitter.com/r4vJEYr1Vc

— ANI (@ANI) July 8, 2024

मुंबई के कुछ इलाकों में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं दादर में स्थिति ज्यादा गंभीर होती जा रही है। सड़कों से लेकर रेल मार्ग पर जलभराव हो चुका है। स्थिति यहां तक बनी हुई है कि सड़क पर चल रही कार भी आधी पानी में डूबी हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर भी पानी जमा हो गया है।

#WATCH | Maharashtra: Heavy rains in Mumbai led to waterlogging in the railway tracks of Vidyavihar Railway Station. pic.twitter.com/tRVQa9cwgn

— ANI (@ANI) July 8, 2024

वहीं मुंबई महानगर पालिका द्वारा छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई (बीएमसी क्षेत्र) के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की बात कही।

#WATCH | Pedestrians and vehicles cross heavily waterlogged streets at King's Circle amid rains in Mumbai

A commuter says, "My car is stuck on the road. There is no point in blaming the government for the rains. The government is doing its job." pic.twitter.com/2v16Osb8NZ

— ANI (@ANI) July 8, 2024

सीपीआरओ को कहना है कि सायन, भांडुप और नाहुर स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। पटरियां पानी में डूब गई थीं, इसलिए ट्रेनें करीब एक घंटे तक रोकी गईं। पानी थोड़ा कम होने पर ट्रेन फिर से शुरू की गई हैं। लेकिन ट्रेन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं।

#WATCH | Commuters wade through waterlogged streets at King's Circle in rain-hit Mumbai pic.twitter.com/BKdj5BFvwJ

— ANI (@ANI) July 8, 2024

वहीं मध्य रेलवे ने बताया कि मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण रेल यातायात में देरी हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप स्टेशन प्रभावित रहे।

आपदा नियंत्रण कक्ष से शहर की निगरानी
बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी आपदा नियंत्रण कक्ष से व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के साथ आपातकालीन कर्मचारी और अधिकारी मुंबई में विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। वे सभी घटनाक्रमों पर नजऱ रख रहे हैं। निगम के सभी उपायुक्त, सहायक आयुक्त और अन्य विभिन्न स्थानों पर सक्रिय हैं।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 48661 नए मामले सामने आए, तीन में बढ़े डेढ़ लाख मरीज
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
छत्तीसगढ़ के मंत्री के बिगड़े बोल, हेमा मालिनी के गालों से कर डाली सड़कों की तुलना
जब किसान बन गए डीएम, मुंह पर बांधा गमछा पहनी हवाई चप्पल और पहुंच गए मंडी
‘ तलाक के लिए समान आधार ‘ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, कहा- मुश्किल हो जाएगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सहकार से बड़े से बड़ा काम हो जाता है आसान : विष्णु देव साय सहकार से बड़े से बड़ा काम हो जाता है आसान : विष्णु देव साय
Next Article जीएम नीनु इटियेरा पहुंची रायपुर : अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशनों का किया निरीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?