ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर जलाई ‘स्वर्णिम विजय मशाल’, सेना ने कहा-गलवां में झड़प के बाद नहीं हुई पूर्वी कमान से कोई घुसपैठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर जलाई ‘स्वर्णिम विजय मशाल’, सेना ने कहा-गलवां में झड़प के बाद नहीं हुई पूर्वी कमान से कोई घुसपैठ

By @dmin
Published: December 16, 2020
Share
पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर जलाई 'स्वर्णिम विजय मशाल', सेना ने कहा-गलवां में झड़प के बाद नहीं हुई पूर्वी कमान से कोई घुसपैठ
पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर जलाई 'स्वर्णिम विजय मशाल', सेना ने कहा-गलवां में झड़प के बाद नहीं हुई पूर्वी कमान से कोई घुसपैठ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ प्रज्जवलित की और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कोलकाता स्थित सेना के कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कहा कि लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प के बाद कमान क्षेत्र में कोई बड़ी घुसपैठ नहीं हुई है।

‘विजय दिवस’ कार्यक्रम में बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प के बाद से पूर्वी कमान क्षेत्र में कोई बड़ी घुसपैठ या सामना नहीं हुआ है। गलवां घाटी में हुई घटना के बाद हमारे और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच एलएसी पर पारस्परिक विश्वास कम हुआ है और इसे फिर से स्थापित होने में समय लगेगा।
गौरतलब है कि गलवां घाटी में हुई घटना के बाद से एशिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। गलवां घाटी में हुई घटना में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, इस घटना को लेकर चीन ने अपने हताहत सैनिकों की संख्या नहीं बताई थी, लेकिन एक खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि चीन के 40 से अधिक सैनिक हताहत हुए थे। 

I'd like to say there've been no major intrusions or face-offs in Eastern Command area since friction in Ladakh. Post-Galwan incident, mutual trust on LAC between us & Chinese PLA evaporated & will take time to stabilise: GoC Eastern Command Lt Gen Anil Chauhan on #VijayDiwas2020 pic.twitter.com/exou335OY6

— ANI (@ANI) December 16, 2020

पाकिस्तान घाटी के युवाओं को गुमराह कर रहा
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चिनार कॉप्र्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने इस मौके पर कहा, ‘पाकिस्तान घाटी के युवाओं को गुमराह करने के प्रयास कर रहा है। यहां की अधिकांश आबादी भारत पर विश्वास करती है। बड़ी संख्या में गुमराह युवा वापस मुख्यधारा में आ गए हैं और इससे मुझे बहुत उम्मीद है।
 
वॉर मेमोरियल पर पीएम के साथ रक्षा मंत्री व तीनों सेना प्रमुख मौजूद रहे
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरा होने के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की अमर ज्योति से ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ को प्रज्ज्वलित किया। पीएम मोदी के अलावा यहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। 
साथ ही पीएम मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

शादीशुदा प्रेमिका के सामने प्रेमी ने खुदकुशी, डोंगरगढ़ पहाड़ी के व्यू प्वाइंट से लगाई छलांग
विधानसभा चुनाव को देखते हुए तलाशी अभियान, चेकिंग के दौरान 1.80 करोड़ से अधिक के गहने बरामद
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, भाजपा ने कोमल जंघेल पर पांचवीं बार खेला दांव
भूपेश सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए लोग, रत्नावली के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण
मुख्यमंत्री बघेल भूमिहीन कृषि मजदूरों को देंगे इस वर्ष की प्रथम किश्त… 21 मई को ट्रांसफर करेंगे 112 करोड़ से ज्यादा की राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में सामने आए 1605 कोरोना के नए मामले…. 2108 मरीज हुए स्वस्थ्य
Next Article Corona in Chhattisgarh: 1034 new cases surfaced in last 24 hours कोरोना : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र समेत इन पांच राज्यों ने बढ़ा रखी है भारत की टेंशन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?