ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई का शातिर बदमाश : यू-टयूब विडियो देख कर बिहार से खरीद लाया पिस्टल… कई मामलों में पहले भी खा चुका है जेल की हवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई का शातिर बदमाश : यू-टयूब विडियो देख कर बिहार से खरीद लाया पिस्टल… कई मामलों में पहले भी खा चुका है जेल की हवा

By Mohan Rao
Published: February 6, 2023
Share
पिस्टल रखने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से अपने पास पिस्टल रखने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने यू-ट्यूब वीडियो देख बिहार से पिस्टल मंगाई थी। पुलिस ने युवक के पास से एक पिस्टल सहित दो खाली मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पिस्टल से बदमाश युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन इससे पहले की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में इसका खुलासा किया।

बता दें दुर्ग एसपी डॉ पल्लव ने अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रुआबांधा पारिजात कॉलोनी में आदतन बदमाश युवक अपने पर पिस्टल रखा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर विशाल सिंह पिता बुद्धिराज सिंह (27) को गिरफ्तार किया। पुलिस को विशाल सिंह के पास से एक पिस्टल एवं दो खाली मैग्जीन तथा 06 नग जिन्दा कारतूस मिला है।

विशाल सिंह ने पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। भिलाई नगर पुलिस ने विशाल सिंह के विरूद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट कायम कर पिस्टल एवं कारतूस जब्त किया। पुलिस ने बताया कि विशाल सिंह आदतन अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले पंजीकृत हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यू-ट्यूब में विडियो देख कर बिहार के कजरा से यह पिस्टल खरीदी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया।  इस कार्रवाई में भिलाई नगर के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, उप निरीक्षक भागवत ठाकुर, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह, आरक्षक सुशील चौधरी, हेमेन्द्र कुरे, अनिल गुप्ता, अमित वर्मा, दिलीप सिंदार का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बीएसपी इंफोर्समेेंट की बड़ी कार्रवाई, सिविक सेंटर से कब्जे खाली कराकर जब्त किया सामान
राजस्व कामकाज की प्रक्रिया सरल होने से लोगों को मिली राहत
भिलाई में सुपारी किलिंग : ऑनलाइन सट्टे के 30 लाख वसूलने खाईवाल की अपहरण के बाद हत्या…. ऐसे खुला मामला
रायपुर एसएसपी संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किया था शोध
shreekanchanpath 353 # 06 Oct 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शपथ ग्रहण समारोह: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कल शपथ लेंगे रमेश सिन्हा आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल सचिवालय को हाईकोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर ने कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष
Next Article शादी का झांसा और तीन साल तक दैहिक शोषण, एफआईआर के बाद हुआ फरार… बिलासपुर से पकड़ाया आरोपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?