भिलाई। सुपेला पुलिस ने क्षेत्र में घूमकर बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह के पकड़ा है। गिरोह में तीन सदस्य हैं जिनमें से दो तो नाबालिग हैं। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जब संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरा राज खुला। पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास पांच बाइक बरामद किया है। बरामद बाइक की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। सभी बाइक के संबंध में सुपेला थाने में अलग अलग एफआईआर भी की गई है।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामलों की पतासाजी के लिए सीसी टीवी कैमरों की निगरानी शुरू की। जिसमें एक संदेही नीलकमल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पहले तो वह गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने सच्चाई उगल दी। नीलकमल वर्मा ने बताया कि वह ओर उसके दो नाबालिग साथी मिलकर शहर मे बाइक चुराते हैं। इसके बाद दोनों नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पांच मोटर साइकिल जब्त किए गए। इस कार्रवाई में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, एएसआई रजनीकांत दीवान, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रकाश सिंह, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
यहां से चुराई थी पांच मोटर साइकिलें
- घनश्याम शाह की मोटर सायकल शराब दुकान सुपेला से।
- अमरजीत की मोटर सायकल लक्ष्मी नगर मार्केट से।
- मोहम्मद अजहर कुरैशी की मोटर सायकल नूर मस्जिद के सामने से।
- नदीम खान की मोटर सायकल फरीद नगर से।
- जोगेश वर्मा की मोटर सायकल शंकराचार्य अस्पताल से।




