ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीआईपी कल्चर से परेशान हुए एम्स के डॉक्टर, पीएम मोदी को चिट्ठी लिख जताई नाराजगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वीआईपी कल्चर से परेशान हुए एम्स के डॉक्टर, पीएम मोदी को चिट्ठी लिख जताई नाराजगी

By @dmin
Published: April 14, 2021
Share
वीआईपी कल्चर से परेशान हुए एम्स के डॉक्टर, पीएम मोदी को चिट्ठी लिख जताई नाराजगी
वीआईपी कल्चर से परेशान हुए एम्स के डॉक्टर, पीएम मोदी को चिट्ठी लिख जताई नाराजगी
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। एक तरफ देश में डॉक्टर और फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं तो दूसरी ओर अस्पतालों में बड़े लोगों और राजनेताओं को मिलने वाले वीआईपी कल्चर भी अब डॉक्टरों को परेशान करने लगा है। एम्स भुवनेश्वर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वीआईपी कल्चर से परेशान होकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है।

वीआईपी कल्चर को खत्म करने की मांग की
पीएम मोदी को चिट्ठी में डॉक्टरों ने लिखा कि एम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में नौकरशाहों, राजनेताओं और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को इलाज में मिलने वाली तरजीह को खत्म किया जाए। चिी में लिखा गया कि सभी लाइफ सपोर्ट, आईसीयू सेवाओं को वीआईपी लोगों के लिए बुक किया जा रहा है।
डॉक्टरों ने आगे लिखा कि यहां तक कि कई लोगों को इसकी जरूरत भी नहीं है लेकिन, उन्हें आइसोलेशन में रखकर काम चलाया जा सकता है। चिट्ठी में डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि अस्पताल में वीआईपी काउंटर खोले जाने की बातें हो रही हैं। इसके अलावा ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं जहां राजनेताओं ने डॉक्टरों की ड्यूटी खत्म होने के बाद भी उन्हें अपने घर बुलाया। 

महामारी में डॉक्टरों ने अपनी जान को जोखिम में डाला 
चिट्ठी में डॉक्टरों ने लिखा कि ऐसी सब हरकतों से डॉक्टरों की मानसिक पीड़ा बढ़ती है और कार्यस्थल पर उनकी क्षमता पर भी इसका खासा असर पड़ता है। चिट्ठी में कहा गया कि महामारी की शुरुआत से ही सबसे आगे डॉक्टर हमेशा से खड़े थे और अपना जीवन जोखिम में डाले हुए थे। 
डॉक्टरों ने आगे कहा कि जब वो या उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उन्हें बदलें में लंबी कतारें और अस्पतालों में पहले से भरे बिस्तर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए अलग से कोई काउंटर नहीं होता है। यही नहीं डॉक्टरों ने आगे कहा कि मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने इस बारे में कोई संज्ञान नहीं लिया। अस्पतालों में वीआईपी कल्चर और नेताओं, अफसरों को विशेष सुविधाएं दिए जाने का विरोध करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि यह फ्रंटलाइन वर्कर्स का अपमान है।

सर्वसम्मति से बनी शौण्डिक समाज भिलाई-दुर्ग की कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष बने उमेश कुमार साहू
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की अध्यक्ष भावना पाण्डेय ने नेहरू भवन मे किया ध्वजारोहण
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, केंद्र के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत
लखीमपुर खीरी हिंसा: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका खारिज
देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97894 नए मामले सामने आए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pakistan Foreign Minister Qureshi said यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव… खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी
Next Article अस्पताल का दौरा करते रहे मंत्री, मरीज ने बाहर तोड़ा दम, रोती बिलखती बेटी बोली- मैं चिल्लाती रही, नहीं आए डॉक्टर अस्पताल का दौरा करते रहे मंत्री, मरीज ने बाहर तोड़ा दम, रोती बिलखती बेटी बोली- मैं चिल्लाती रही, नहीं आए डॉक्टर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?