ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीआईपी कल्चर: मां के लिए डॉक्टर को ही नहीं मिला बेड, कहा- नेता तो एक फोन पर भर्ती हो जाते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वीआईपी कल्चर: मां के लिए डॉक्टर को ही नहीं मिला बेड, कहा- नेता तो एक फोन पर भर्ती हो जाते हैं

By @dmin
Published: April 22, 2021
Share
वीआईपी कल्चर: मां के लिए डॉक्टर को ही नहीं मिला बेड, कहा- नेता तो एक फोन पर भर्ती हो जाते हैं
वीआईपी कल्चर: मां के लिए डॉक्टर को ही नहीं मिला बेड, कहा- नेता तो एक फोन पर भर्ती हो जाते हैं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के एक प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर की मां 11 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। लेकिन उन्हें भर्ती कराने के लिए डॉक्टर को अपने ही अस्पताल में बेड नहीं मिला। डॉक्टर ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मां का ऑक्सीजन स्तर लगातार घटता जा रहा था। उन्हें भर्ती कराने के लिए मैं दोपहर 12.30 बजे से चार बजे तक दौड़भाग करता रहा, लेकिन बेड नहीं मिल पाया। डॉक्टर ने कहा कि मां की स्थिति बिगड़ती जा रही थी। एक साथी ने फोन पर सलाह दी कि मां को निजी अस्पताल में भर्ती करवाओ, तब मैंने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जिस अस्पताल में मैं काम करता हूं वहां सांसद से लेकर विधायकों के साथ उनके रिश्तेदारों के लिए भी बेड की व्यवस्था तुरंत हो जाती है और मैं वहीं काम करता हूं, लेकिन मुझे अपनी मां के लिए बेड नहीं मिल पाया। 

इस वीआईपी कल्चर से परेशान डॉक्टर ने कहा कि माननीयों के कई ऐसे भी रिश्तेदार और करीबी अस्पताल में भर्ती हुए हैं जिन्हें घर में ही आइसोलेट रहना चाहिए था, लेकिन फिर भी बेड मिल गया। उन्होंने कहा कि बेड आरक्षित करने का कोई नियम नहीं है। लेकिन हर अस्पताल में यह नियम चलता है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर आप किसी पहुंच वाले व्यक्ति को नहीं जानते हैं तो आपके बचने की संभावना कम ही है।

वीआईपी कल्चर पर स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र
वहीं, महामारी के बीच अस्पतालों में सांसदों और विधायकों को अस्पताल में मिल रहे वीआईपी इलाज को लेकर फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (फोरडा) ने भी नाराजगी जताई है। फोरडा ने इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि नेताओं की दखलअंदाजी से सेवाएं प्रभावित होती हैं और जरूरतमंद मरीज वंचित रह सकते हैं।
फोरडा ने मांग की कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वह अपने इलाज के लिए उन्हीं संस्थानों में जाएं जो उन्हें विशेष तौर पर आवंटित किए गए हैं। सेवाएं बेहतर करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करें और पर्याप्त वर्कफोर्स की व्यवस्था करें। स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिकल कर्मियों के इलाज के लिए भी एक विशेष स्थान निर्धारित किया जाए। जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों पर रोक लगाई जाए।

सौगात: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने एफआरपी को बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल किया
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक नक्सली ढेर
दुर्ग में चला रोका-छेका महाअभियान, दो दिन में पकड़े 219 मवेशी
छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर राहत: रिकवरी रेट बढ़ा, पिछले तीन दिनों में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा- अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख वकील व समाज सुधारक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र ने किया विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण…. टीकाकरण केंद्रों में काम कर रहे नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ के कार्य की तारीफ कर बढ़ाया हौसला विधायक देवेंद्र ने किया विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण…. टीकाकरण केंद्रों में काम कर रहे नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ के कार्य की तारीफ कर बढ़ाया हौसला
Next Article लॉकडाउन में इस सूपर बाजार में बेधड़क हो रही थी बिक्री…. निगम टीम की दबिश… लगाया जुर्माना लॉकडाउन में इस सूपर बाजार में बेधड़क हो रही थी बिक्री…. निगम टीम की दबिश… लगाया जुर्माना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?