रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव स्थित वेंदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार सुबह इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। वहीं इस हादसे में घायल 9 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

बता दें 14 अप्रैल को वेदांता पॉवर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट के बाद अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में 36 लोग झुलस गए थे। हादसे में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दो मजदूरों किस्मत अली, उपेन्द्र साह के अलावा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सुब्रोतो जना की मौत हो गई थी। वही, आज सुबह 7 बजे एक अन्य मजदूर मनीष कुमार निवासी- झारखंड की मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में मौत हो गई है। इस तरह वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 24 मौत हो चुकी है, वहीं 12 लोगों का अभी भी रायगढ़ के अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है।
14 अप्रैल को हुए हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के बॉयलर इंस्पेक्टर उज्जवल गुप्ता और उनकी टीम ने 15 अप्रैल को घटना स्थल की जांच की। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को सौंपी गई शुरूआती जांच रिपोर्ट में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई थी। शुरूआती जांच में मेंटेनेंस को लेकर लापरवाही सामने आई है। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई है।




