ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विबी-जी-राम-जी ग्रामीण भारत में एक बड़े परिवर्तन की नींव : राजीव अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विबी-जी-राम-जी ग्रामीण भारत में एक बड़े परिवर्तन की नींव : राजीव अग्रवाल

By Mohan Rao
Published: March 17, 2026
Share
भिलाई में पीआईबी की कार्यशाला
SHARE

भिलाई में पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा ‘विबी-जी-राम-जी  ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव’ विषय पर कार्यशाला

भिलाई। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंगलवार को भिलाई में ‘विबी-जी-राम-जी  ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष  राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के सहायक परियोजना अधिकारी अर्दीप ढिढ़ी एवं दुर्ग पुलिस के साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल ने कहा कि ‘विबी-जी-राम-जी’ की परिकल्पना वास्तव में ग्रामीण भारत में एक बड़े परिवर्तन की नींव है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि भारत को 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है, तो सबसे पहली प्राथमिकता बेरोजगारी को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के माध्यम से लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू (MoU) किए गए हैं, जिसके तहत कई  कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं, जिससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

राजीव अग्रवाल ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक महिला हॉस्टल तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि विबी-जी-राम-जी के तहत 125 दिन का कार्य वास्तविक रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। फसल की बुआई से लेकर कटाई तक किसान भाइयों की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए 60 दिनों के अवकाश हेतु ब्लॉक की व्यवस्था की गई है, ताकि खेती और 0विकास कार्य साथ-साथ चल सकें। योजनाओं में पारदर्शिता पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी धन की उपयोगिता की निगरानी साप्ताहिक आधार पर की जाएगी और कार्यों की सटीक स्थिति जानने के लिए जीपीएस (GPS) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि एआई (AI) के समावेश से कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता में क्रांतिकारी सुधार होगा।

कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत दुर्ग के सहायक परियोजना अधिकारी अर्दीप ढिढ़ी ने ‘ग्रामीण भारत के परिवर्तनकारी बदलाव’ की दिशा में जिला पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। दुर्ग पुलिस के साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती डिजिटल पैठ के बीच साइबर सुरक्षा के महत्व पर पत्रकारों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान भिलाई शहर के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोरोना को लेकर महाराष्ट्र बना चिंता का सबब… 24 घंटे में मिले 4787 नए मरीज, देशभर में सामने आए 12881 नए केस
850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना
बड़ी खबर: लिंक रोड़ व्यापारी संघ का निर्णय… सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें
जीपीएम बना इको-टूरिज्म पर्यटन का आदर्श केंद्र, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को मिली नई पहचान
निगम-आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्बेडकर अस्पताल बना कीर्तिमान : डॉक्टरों ने निकाला 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर
Next Article मातृ वंदन योजना : शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?