ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नं 1 अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नं 1 अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज?

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
SHARE

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर के सिनेमाघर कई महीनों से बंद पड़े हैं। ऐसे में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी नुकसान को कम करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री तैयार हो चुकी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रही है। इससे मेकर्स का नुकसान थोड़ा कम हो रहा है और दर्शकों को भी नई फिल्में देखने को मिल रही हैं। वहीं, अब खबर है कि महीनों के इंतजार के बाद वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नं 1 के मेकर्स भी अपनी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का मन बना रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के कारण सिनेमाघर काफी लम्बे समय से बंद पड़े हुए हैं और किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि ये कब तक खुल सकते हैं। हालांकि, सिनेमाघर खुल जाने के बाद भी कुछ दिनों तक दर्शक वहां जाने से डरेंगे और ऐसे में फिल्मों को उतने दर्शक नहीं मिल पाएंगे, जितने पहले मिला करते थे। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए कुली नं 1 के मेकर्स ने अपनी फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें कि कुली नं 1 की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्दी ही की जाएगी।

अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि फिल्म कुली नं 1 एक मसाला एंटरटेनर है। जिन लोगों को वरुण धवन की जुड़वा 2 पसंद आई थी, उन्हें कुली नं 1 भी जरूर पसंद आएगी। इस फिल्म को डेविड धवन ने अपने ही अंदाज में बनाया है। डेविड धवन काफी समय से कॉमेडी फिल्में बनाते आ रहे हैं और उन्हें पता है कि दर्शकों को क्या अच्छा लगता है। कुली नं 1 में भी उनका अंदाज लोगों को खूब हंसाएगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने कुली नं 1 के लिए काफी बड़ी रकम ऑफर की है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने इस ऑफर को फाइनल नहीं किया है।

‘खुशी है कि लोगों ने टाइगर 3 में सलमान और मेरे परफोर्मेंस को पसंद किया!’ : इमरान हाशमी
अटल बिहारी से पहले इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
रिलीज हुआ गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना, ढोलिदा पर जबरदस्त डांस करती दिखीं आलिया भट्ट….
कटरीना बर्थडे : पिता ने छोड़ा तो कैट समेत 8 बच्चों को अकेले मां ने पाला, 14 साल में जीत लिया था ब्यूटी कॉन्टेस्ट
एक ऐसा साथी चाहिए जो मुझे बदलने की कोशिश ना करें: ईशा गुप्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्म आदिपुरुष में विलेन का रोल निभाएंगे सैफ अली खान
Next Article बचपन से ही था एक्टिंग का कीड़ा- आयुष आनंद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?