ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वंदेभारत एक्सप्रेस बना लाइफलाइन : तीन दिन में दूसरी बार अहमदाबाद पहुंचाया गया लाइव हार्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRailway News

वंदेभारत एक्सप्रेस बना लाइफलाइन : तीन दिन में दूसरी बार अहमदाबाद पहुंचाया गया लाइव हार्ट

By Mohan Rao
Published: August 3, 2026
Share
SHARE

अहमदाबाद। वंदे भारत एक्सप्रेस देश में तेज रेल परिवहन के लिए जाना जाता है लेकिन इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस को लाइफ सेवर के रूप में देखा जा रहा है। वंदेभारत एक्सप्रेस ने गुजरात में एक बार फिर जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार लाइव हार्ट का परिवहन सफलतापूर्वक किया गया। इस ऑपरेशन के लिए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को विशेष रूप से अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, ताकि डोनर हार्ट समय पर ट्रेन में पहुंचाया जा सके।

इसकी जानकारी अहमदाबाद रेलेवे डीआरएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर की है। डीआरएम ने अपने पोस्ट में कहा कि एक बार फिर इतिहास रचा गया। 2 अगस्त 2026 को भारतीय रेलवे के इतिहास में दूसरी बार ‘लाइव हार्ट ट्रांसपोर्ट’ (जीवित हृदय का परिवहन) सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह परिवहन ट्रेन नंबर 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के ज़रिए किया गया, जिसमें अंकलेश्वर से अहमदाबाद तक एक जीवन बचाने वाला हृदय ले जाया गया। यह गति, टीम वर्क और प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन उदाहरण था—जहाँ हर मिनट कीमती था और हर कोशिश ने किसी को ज़िंदगी का दूसरा मौका देने में मदद की। भारतीय रेलवे सिर्फ़ जगहों को ही नहीं जोड़ता—यह उम्मीद को ज़िंदगी से भी जोड़ता है।

जानकारी के मुताबिक डोनर हार्ट अंकलेश्वर के जयाबेन मोदी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। स्थानीय पुलिस ने अस्पताल से रेलवे स्टेशन तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इससे डोनर हार्ट बिना ट्रैफिक बाधा के तय समय पर स्टेशन पहुंच सके। जब वंदे भारत एक्सप्रेस से डोनर हार्ट अहमदाबाद पहुंचाया गया। समय पर डोनर हार्ट पहुंचाना ट्रांसप्लांट की सफलता के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस तेज और भरोसेमंद माध्यम साबित हो रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक डोनर हार्ट पहुंचाया गया था। करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ट्रेन और शहर की सड़कों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। समय पर हार्ट पहुंचने से एक गंभीर हृदय रोगी के ट्रांसप्लांट में मदद मिली।

देखिए वीडियो

History was created once again as the second Live Heart Transport in the history of Indian Railways was successfully accomplished on 2 August 2026 aboard Train No. 20901 Mumbai Central–Gandhinagar Capital Vande Bharat Express, carrying a life-saving heart from Ankleshwar to… pic.twitter.com/ZhCJ57jSxT

— DRM Ahmedabad (@drmadiwr) August 2, 2026

पांच चौक चाराहों पर हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण… जीई रोड पर 252 पोल और तीन अन्य हाईमास्ट लाइट भी जल्द होंगे रौशन : वोरा
गुस्ताखी माफ: गोबर का मिल रहा दाम, उधर दूध किसान परेशान
कोवेक्सीन पर अपडेट: उत्पादन तिथि से एक साल तक इस्तेमाल की जा सकेगी कोवाक्सिन
सियासी संग्राम: अपने ही विधायकों के फिर से फोन टैप करा रही गहलोत सरकार, पायलट समर्थक एमएलए का आरोप
वैशाली नगर से रिकेश सेन की बड़ी जीत, कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर को 35 हजार से ज्यादा मतों से हाराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पहल से डुंडेरा की जीविका का एम्स रायपुर में सफल कॉक्लियर इम्प्लांट खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?