भिलाई। युवा कांग्रेस के वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष व दुर्ग संभाग ट्रेनिंग इंचार्ज अमित जैन को प्रदेश सचिव बनाया गया। उक्त नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवरू, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा व राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर के सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के द्वारा की गई। अमित जैन ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी व संगठन के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी लगन और निष्ठा से वहन करेंगे। अमित जैन की नियुक्ति से दुर्ग जिले व प्रदेश के युवाओ में हर्ष व खुशी का माहौल बना हुआ है। नियुक्ति के बाद से ही फेसबुक वाट्सअप इंस्टाग्राम और मोबाइल पर पूरे प्रदेश से अमित जैन को बधाई दने का दौर जारी है।




