ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर विधायक रिकेश ने पाटन में दबाया बटन, 43 हजार किसानों के खाते में पहुंचे 198 करोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर विधायक रिकेश ने पाटन में दबाया बटन, 43 हजार किसानों के खाते में पहुंचे 198 करोड़

By Mohan Rao
Published: March 12, 2024
Share
SHARE

नये राशन कार्ड का भी किया वितरण, कहा- अब आपको भी मोदीजी के लिए एक बटन दबाना है

भिलाई। कृषि विभाग जिला दुर्ग द्वारा पाटन विकासखण्ड अंतर्गत सामुदायिक भवन अटारी में आयोजित समारोह में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 43 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में धान के अंतर की राशि का अंतरण किया। इस मौके पर उन्होंने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के 24.72 लाख से भी अधिक किसानों के खाते में 13,320 करोड़ रुपए की राशि का वितरण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किया जा रहा है। दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ की 71 लाख से भी अधिक माताओं बहनों के खाता में महतारी वंदन योजना की किश्त आ चुकी है।

विधायक सेन ने बताया कि 1 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर 87 समितियों और 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गयी है। दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखंड में 24 हजार 973 कृषकों को आज 122 करोड़, धमधा विकासखण्ड में 37 हजार 137 कृषकों को 217 करोड़ तथा पाटन विकासखण्ड के 43 हजार 668 किसानों के खाता में 197.57 करोड़ सहित कुल 537 करोड़ 60 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।

विधायक रिकेश सेन ने पाटन समारोह में उपस्थित हजारों कृषकों से आह्वान किया कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, आप सभी गारंटी का महत्व भलि भांति समझ चुके होंगे। प्रधानमंत्री मोदीजी की न सिर्फ गारंटी दी बल्कि गारंटियों के पूरा होने की गारंटी का सुअवसर भी हमें सिर्फ तीन महीने के भीतर लगातार मिल रहा है। मुझे भरोसा है कि इस बार पाटन के सुधिजन रिकार्ड तोड़ मतों से विजय बघेलजी को दुर्ग जिले का पुनः सांसद बना कर हम सभी के अच्छे प्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री मोदीजी तक अवश्य भेज कर उनका आभार व्यक्त करेंगे क्योंकि मोदीजी जरूर पूछेंगे कि पाटन से इस बार कितने ज्यादा मतों से लीड मिली है। किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व में जो जो योजनाएं किसानों के लिए बनाईं थीं, उन योजनाओं का लाभ हम सब लोगों को मिलने लगा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्षगण खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमणि चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, पोसूराम निर्मलकर, हरिशंकर साहू, विनय चंद्राकर, होरी लाल देवांगन, सुरेश साहू, केवल देवांगन, कुणाल शर्मा, निर्मल जैन, मिथलेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

राजस्व कामकाज की प्रक्रिया सरल होने से लोगों को मिली राहत
दिव्यांग बालिका का बनाया गया आधार कार्ड, शासन की योजनाओं का मिलेगा लाभ
एसआर हॉस्पिटल चिखली में कल से एक सप्ताह का शिविर…. पत्रकारों के लिए नि:शुल्क बनेगा आयुष्मान भारत व डॉक्टर खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का कार्ड
30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दीवाली तोहफा, एक किश्त में विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस
shreekanchanpath 72 # 25 December 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 149 # 12 March 2024
Next Article राजधानी के होटल में मिली युवती की लाश, बिहार से आकर सहेली के साथ रुकी थी… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?