भिलाई। दो दिनों तक बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होने के बाद एक बार फिर से वैक्सीन संकट उत्पन्न हो गया है। भिलाई में कल यानि मंगलवार के लिए 8 वायल (80 डोज) कोवैक्सीन की उपलब्ध है। इसके कारण मंगलवार को केवल एक सेंटर कर्मा विद्यालय में कोवैक्सीन का सेंटर तैयार किए गया है। जिसमें 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के लिए प्रथम एवं द्वितीय डोज वैक्सीन लगाए जाएंगे।





