ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ…

By Sonu Sahu
Published: November 17, 2022
Share
SHARE

अभिनेत्री वाणी कपूर पिछली बार फिल्म शमशेरा में नजर आई थीं। फिल्म में भले ही उनके काम की तारीफ हुई हो, लेकिन शमशेरा की कहानी ने दर्शकों को निराश किया। अब प्रशंसकों की निगाहें वाणी की अगली फिल्म पर हैं। खबर है कि उन्होंने सत्यमेव जयते, एयरलिफ्ट और बाटला हाउस जैसी सफल फिल्में बना चुके निखिल आडवाणी की एक फिल्म साइन कर ली है। फिल्म महिला केंद्रित होगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी और क्या जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वाणी, निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक हल्की-फुल्की ड्रामा फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म की कहानी पांच महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी। वाणी के नाम पर निर्माताओं की पक्की मुहर लग चुकी है। वह अगले साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, वहीं बची हुईं चार हीरोइनों की तलाश जारी है। फिल्म में प्राजक्ता कोली की एंट्री भी हो सकती है। उनसे फिलहाल बातचीत चल रही है।

प्राजक्ता भले ही इंडस्ट्री के लिए नया नाम हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह सुपरहिट हैं। यूट्यूब पर उनके 67 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वेब सीरीज मिसमैच्ड में काम कर प्राजक्ता ने खूब लोकप्रिय बटोरी। जुग जुग जियो उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

वाणी अभिनीत इस फिल्म के निर्देशन की कमान मिताक्षरा कुमार संभालेंगी, जिन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की शानदार पीरियड ड्रामा सीरीज द एम्पायर का निर्देशन किया था। इसके जरिए वह फिल्मी दुनिया में अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रही हैं। मिताक्षरा बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं और अब अपने करियर में पहली बार किसी फीचर फिल्म से बतौर निर्देशक जुड़कर वह बेहद खुश और उत्साहित हैं। वाणी ने निखिल के साथ पहले फिल्म बेल बॉटम में काम किया था। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। निखिल फिल्म के सह-निर्माताओं में से एक थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान वाणी का उनके साथ काफी अच्छा तालमेल हो गया था। अब दोनों ने एक-दूसरे से दोबारा नई फिल्म के लिए हाथ मिलाए हैं। जहां निखिल फिल्म में वाणी की कास्टिंग से खुश हैं, वहीं वाणी भी उनके साथ अपना नया सफर शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।

वाणी जल्द ही दिनेश विजन की फिल्म सर्वगुण संपन्न में नजर आएंगी। शोनाली रतन इस सोशल कॉमेडी फिल्म की निर्देशक हैं। वाणी इसमें एक मजबूत महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यह अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि वाणी ने यशराज बैनर की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

मुख्यमंत्री साय फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में हुए शामिल, बोले- सभी की भागीदारी से पूरा होगा संकल्प
जिम्मेदारों ने मोड़ा मुंह: गांव में कुआं न हैंडपंप, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को साफ पानी भी नसीब नहीं
CG Transfer : राजधानी रायपुर के थानेदारों का तबादला, 10 अफसर इधर से उधर
डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में शुरू हो रही है 11वीं व 12वीं की नई बैच…. 26 अप्रेल से शुरू होंगी 11वीं कॉमर्स की कक्षाएं
कोरोना संकट के कारण पहली बार बेरौनक हुई गणेश चतुर्थी….. न कोई सार्वजनिक कार्यक्रम…. न ही कोई बड़ी झांकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai निगम की बदहाली : अपने ही कर्मचारियों को नहीं दे पा रहा वेतन, काम छोड़ कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Next Article Breaking news : सिद्धी विनायक हॉस्पिटल भिलाई तीन के चार डॉक्टरों पर FIR, इलाज में लापरवाही से हुई थी बच्चे की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?