ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ई-रिक्शा की उपयोगिता से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में आई तेजी…. स्वच्छ सर्वेक्षण में ई-रिक्शा के संचालन से मिल रहे हैं कई फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ई-रिक्शा की उपयोगिता से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में आई तेजी…. स्वच्छ सर्वेक्षण में ई-रिक्शा के संचालन से मिल रहे हैं कई फायदे

By @dmin
Published: February 18, 2021
Share
Use of e-rickshaws accelerates door to door garbage collection
Use of e-rickshaws accelerates door to door garbage collection
SHARE

भिलाई। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कार्य के लिए ई-रिक्शा आने के बाद कचरा कलेक्शन में तेजी आई है। कचरे के परिवहन के साथ ही प्रदूषण को कम करने में भी ई-रिक्शा कारगर साबित हो रहा है। 100 प्रतिशत कचरा कलेक्शन पूर्व में भी किया जाता रहा है परंतु पुराने रिक्शा के मुकाबले ई-रिक्शा से कचरा कलेक्शन में समय की भारी बचत हो रही है, कचरा को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में आसानी हो रही है।
पुराने सामान्य रिक्शा से परिवहन में काफी समय लगता था, इसके अलावा दो व्यक्ति इस रिक्शे में संलग्न किए जाते थे, हाथ से खींचकर रिक्शा से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता था। कचरा को बहुत अधिक दूर तक लेकर जाना मुश्किल था इसलिए मोहल्ले के नजदीक के एक स्थल पर कचरा को एकत्र किया जाता था, जहां से कंपैक्टर द्वारा एसएलआरएम सेंटर में कचरा को पहुंचाया जाता था। परंतु अब ई-रिक्शा के संचालित होने से कचरा सीधे एसएलआरएम सेंटर या कंपैक्टर तक पहुंचा दिया जा रहा है।
निगम भिलाई में 150 ई-रिक्शा आने है जिसमें से 129 पहुंच चुके हैं। जोन क्षेत्र में ई-रिक्शा का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जोन क्रमांक एक में 35, जोन क्रमांक 2 में 40, जोन क्रमांक 3 में 15 एवं जोन क्रमांक 4 में 35 ई-रिक्शा संचालित हो रही है। ई-रिक्शा का मेंटेनेंस का कार्य एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में ई-रिक्शा के संचालन होने से एनजीटी के उद्देश्यों का भी पालन हो रहा है। पुराने रिक्शा से जहां एक ट्रिप कचरा उठता था अब 3 ट्रिप कचरा उठ रहा है। ई-रिक्शा से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के अतिरिक्त मार्केट एरिया का कचरा कलेक्शन, स्वीपिंग के दौरान निकलने वाले कचरे तथा झिल्ली, पन्नी का उठाव किया जा रहा है। पुराने रिक्शा में कचरा भरने की कैपेसिटी कम थी परंतु ई रिक्शा में कचरा भरने की क्षमता अधिक है! धूप और बारिश में भी ई-रिक्शा से कार्य करने में आसानी हो रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में ई-रिक्शा के आने से कई सारे फायदे मिल रहे हैं।
ई रिक्शा के लिए कई जगह पर बने हैं चार्जिंग पॉइंट
ई-रिक्शा के लिए समस्त जोन क्षेत्रों में चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। ई-रिक्शा के बैटरी को 3 घंटे चार्ज करने पर यह 4 से 5 घंटे उपयोग में आती है। जोन क्षेत्रों में चार्जिंग पॉइंट की बात करें तो नेहरू नगर जोन में बस डिपो स्थित वाहन शाखा में, वैशाली नगर जोन में जोन कार्यालय में, मदर टैरेसा नगर जोन में 10 बिस्तर अस्पताल के पास, जवाहर नगर मार्केट के पास, बैकुंठ धाम क्षेत्र में तथा जोन कार्यालय में एवं शिवाजी नगर जोन के लिए जोन कार्यालय में ही चार्जिंग पॉइंट बनाया गया है।

सीएम साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई, बोले- देश के लिए गौरव का क्षण
कोरोना के खिलाफ जंग: बच्चों के लिए वैक्सीन को सरकार की मंजूरी, एक बच्चे को लगेंगे तीन डोज
Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या, आधी रात घटना को दिया अंजाम
भूखे पेट ना करें ब्रेड और बर्गर का सेवन, होती है ये खतरनाक बीमारीयां
बीएमडब्ल्यू के शोरूम में लगी भीषण आग, पार्किंग में खड़ी 40 कारें जलकर हुईं खाक, घटना की जांच जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pakistan Foreign Minister Qureshi said अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021: सात हजार से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन…. 25 फरवरी तक होगा पंजीयन
Next Article भाई ने खेल-खेल में ट्रेन के आगे मासूम को फेंका, वायरल वीडियो में देखिए कैसे बची जान दुर्ग गोंदिया, इतवारी, गेवरा रोड चिरमिरी, केवटी, छिंदवाड़ा तक 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. जाने पूरी समय सारणी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?