ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूखी त्वचा पर इन तरीकों से इस्तेमाल करें शहद, मिलेंगे कई फायदे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रूखी त्वचा पर इन तरीकों से इस्तेमाल करें शहद, मिलेंगे कई फायदे…

By Sonu Sahu
Published: January 3, 2023
Share
SHARE

सर्दियों के दौरान रूखी त्वचा वालों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन शहद इन समस्याओं से सुरक्षित रखने में काफी मदद कर सकता है। शहद एक ह्यूमेक्टेंट है और प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करके त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे यह सर्दियों की समस्याओं से बची रह सकती है। आइए जानते हैं कि रूखी त्वचा पर शहद का इस्तेमाल किन तरीकों से किया जा सकता है।

Contents
  • शहद, हल्दी और ग्लिसरीन फेस पैक
  • बतौर फेसवॉश करें इस्तेमाल
  • फेस क्रीम की तरह करें इस्तेमाल
  • फेस टोनर के तौर पर करें इस्तेमाल

शहद, हल्दी और ग्लिसरीन फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही मुलायम बनाने में काफी मदद कर सकता है और रूखी त्वचा को सूखे पैच से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए एक बड़ी चम्मच ऑर्गेनिक शहद, आधी चम्मच हल्दी और आधी चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो चेहरे और गर्दन को ठंडे पानी से धो लें।

बतौर फेसवॉश करें इस्तेमाल

इसके लिए सबसे पहले तीन बड़ी चम्मच डिस्टल वॉटर को डिस्पेंसिंग बोतल में डालें। फिर इसमें एक तिहाई कप लिक्विड कैस्टाइल सोप मिलाएं। इसके बाद इसमें एक तिहाई कप शहद और तीन बड़ी चम्मच तेल डालें। अब अच्छी तरह मिलाने के लिए बोतल को हिलाएं। फिर इसे रोजाना फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करें। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में काफी मदद कर सकता है।

फेस क्रीम की तरह करें इस्तेमाल

शहद की फेस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप शिया बटर को पिघलाने के लिए डबल बॉयलर तकनीक का इस्तेमाल करें। अब इसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और शहद के साथ मिलाकर मिश्रण को एक कांच के कटोरे में डालें और इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसे 5 मिनट के लिए अच्छी तरह से फेंटें और इसे एक जार में डालें। इसे अपने दैनिक मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम के रूप में प्रयोग करें।

फेस टोनर के तौर पर करें इस्तेमाल

रूखी त्वचा को स्वस्थ रखने में फेस टोनर अहम भूमिका अदा करता है और इसके लिए भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में हाइड्रेटिंग गुण भी मौजूद होते हैं। ये गुण त्वचा को कोमल बनाने के साथ रंगत को साफ करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक कटोरी में थोड़ा शहद और पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका इस्तेमाल बतौर फेस टोनर करें।

ट्यूशन से लौट रही 8वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत और दो घायल… गुस्साए ग्रामीणों में किया चक्काजाम
महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, आर्थिक संबल के साथ महिलाएं गढ़ रहीं बेहतर कल
सीआरपीएफ को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर
अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
जिला अस्पताल में पीठ पर पिता को लादकर भटकता रहा बेटा, नहीं मिली व्हीलचेयर या स्ट्रेचर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड…
Next Article Durg Breaking : सीमेंट दुकान के सेल्समेन ने किया 12 लाख से ज्यादा का गबन, ऐसे लगाया मालिक को चूना

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?