ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उरला कांड : MLA रिकेश ने की सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं की घोषणा, आरोपी को सजा दिलाने सहयोग का दिया भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

उरला कांड : MLA रिकेश ने की सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं की घोषणा, आरोपी को सजा दिलाने सहयोग का दिया भरोसा

By Mohan Rao
Published: April 10, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग के उरला ओमन नगर में मासूम बच्ची से अमानवीय हरकत बाद उसकी हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मंशा से दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से चर्चा कर भिलाई लौटे विधायक रिकेश सेन ने गुरुवार को वकीलों के पैनल की जानकारी दी है। विधायक सेन ने इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से भी बात की है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि दुर्ग जिला के उरला में रामनवमीं के दिन मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। बच्ची के साथ हुई इस अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित और सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला दुष्कृत्य है। ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। हमारे समाज में हो रही ऐसी विभत्स घटनाओं से मैं काफी व्यथित हूं और मेरा मानना है कि ऐसे घृणित कृत्य के आरोपियों को फांसी के समान कड़ी सजा होनी चाहिए। साक्ष्य एकत्रीकरण और मामले में कोई भी ऐसी चूक या कमी न होने पाए जिसका लाभ आरोपी को मिले।

लीगल टीम आवश्यकतानुसार पैनल से लेगी अभिमत
इसी बात के मद्देनजर मैंने स्वयं सुप्रीम कोर्ट का रूख किया और दिल्ली में एक पैनल गठित कर अधिवक्ताओं की टीम से मेरी चर्चा हुई है। पैनल में उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता सोनिया माथुर, नचिकेत जोशी, अजय अवस्थी, निकिता कपूर और सुयश पाण्डेय शामिल हैं। यह पैनल इस मुकदमे में आरोपियों को सजा दिलाने हर संभव मदद करेगा और स्थानीय लीगल टीम को आवश्यकता महसूस होने पर टीम यहां आ भी जाएगी।

पुलिस प्रशासन को मिले हैं पर्याप्त साक्ष्य – रिकेश
आपको बता दें कि भिलाई लौटने पर जब विधायक रिकेश सेन ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की तो उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि हमारे पास आरोपी के दोष सिद्ध होने और उसे कड़ी सजा दिलवाने पर्याप्त साक्ष्य हैं जिसके आधार पर पब्लिक प्रोसिक्यूटर मजबूती से पक्ष रखने सक्षम हैं। श्री सेन ने पुलिस अधिकारियों और जिले की लीगल टीम से बात करने के पश्चात कहा कि सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता पैनल से जहां भी अभिमत लेने या उन्हें दुर्ग बुलाने की आवश्यकता पड़ेगी, पैनल हर संभव सहयोग करेगा।

पीड़ित परिवार और मृत मासूम को जल्द मिलेगा न्याय
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ऐसी हृदय विदारक घटना के बाद जहां आमजन हैरान हैं वहीं क्षेत्रीय लोगों में भी आरोपियों को लेकर आक्रोश देखा गया। इस घटना से वे स्वयं काफी आहत हैं इसलिए किसी भी परिस्थिति में आरोपियों को सजा दिलाने की मंशा से उन्होंने यह पहल की। श्री सेन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का पैनल हमेशा इस मामले में पीड़ित पक्ष और उस मासूम को न्याय दिलाने तत्पर है। यह काबिले तारीफ है कि जिले की पुलिस टीम ने जिस मुस्तैदी से आरोपियों को पकड़ उन्हें सलाखों के पीछे धकेलने का काम किया उसी तरह जिला प्रशासन ने भी आक्रोशित लोगों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई कर उन्हें आश्वस्त किया है कि ऐसा दुष्कृत्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने की मांग भी की है। इस घटना के बाद से जनता में उबाल है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस केस के लिए SIT गठित कर दी है। श्री सेन ने कहा कि शासन प्रशासन जनता और जनप्रतिनिधि सभी का उद्देश्य दोषियों को कड़ी सजा दिलवाना ही है और इस संवेदनशील मामले में न्याय दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

एक करोड़ के गांजे के साथ पकड़ाया शातिर… कोविड इमरजेंसी सर्विस लिखी कार से कर रहा था तस्करी
जल्द बनेगी भिलाई 3 से पुरैना की सड़क… पुरैना के श्रमिकों के बैठने गार्डन में लगेगा चेयर… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिूपजन
लोकवाणी: प्रदेश में एक नई आर्थिक क्रांति का होगा जन्म-भूपेश बघेल
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का किया जाए कड़ाई से पालन…सीएम बघेल ने कहा जिला कलेक्टरों को जारी किए जाएं निर्देश
तेन्दूपत्ता संग्रहण में वृद्धि वनवासियों में लेकर आयी समृद्धि, छत्तीसगढ़ में 12 लाख संग्राहकों द्वारा 630 करोड़ रूपए का तेन्दूपत्ता संग्रहित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : हाइवा चालक ने कईं वाहन और मवेशियों को कुचला, 20 किमी बाद पलटी गाड़ी
Next Article छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण व पीड़ित राहत पुनर्वास नीति, सभी जिलों में बनेंगी समितियां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?