ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय निकाय चुनाव: प्रदेश में कोरोना केस नहीं बढ़े तो दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नगरीय निकाय चुनाव: प्रदेश में कोरोना केस नहीं बढ़े तो दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव

By @dmin
Published: August 24, 2021
Share
Urban body elections: If corona cases do not increase in the state
Urban body elections: If corona cases do not increase in the state
SHARE

भिलाई। स्थानीय निकायों के चुनाव इस साल दिसम्बर में होने की संभावना बन रही है। यदि कोरोना नियंत्रित रहा तो चुनाव टलने के आसार नहीं है। किन्तु यदि कोरोना के केस बढ़े तो चुनाव को आगे बढ़ा दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, यदि चुनाव कराने का ठोस निर्णय होता है तो एक महीने पहले यानी अक्टूबर के अंत या नवम्बर के प्रारम्भ में अधिसूचना जारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि करीब एक दर्जन स्थानीय निकायों के चुनाव पिछले साल 2020 में होने थे, किन्तु कोरोना संक्रमण बढऩे की वजह से चुनाव को टाल दिया गया था। अब निर्वाचन आयोग कोरोना की धीमी रफ्तार को देखते हुए वर्षांत तक चुनाव करा लेना चाह रहा है। जिले में भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगमों के साथ ही जामुल नगर पालिका में चुनाव होने हैं। इनमें से चरोदा नगर निगम में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। बताया जाता है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितम्बर को होगा।

जानकारियों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग लगातार कोरोना संक्रमण पर अपनी नजर बनाए हुए है। चूंकि अब कोरोना के प्रकरण कम हो रहे हैं, इसलिए आयोग ने नगर निगम मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव के एक महीने पहले आयोग को अधिसूचना जारी करनी होगी। इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोग अक्टूबर-नवम्बर में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। हालांकि अफसरों का कहना है कि इस बीच यदि कोरोना संक्रमण बढ़ता हैं, तो चुनाव आगे के लिए भी टले जा सकते हैं। बताया जाता है कि जिन निकायों में प्रथम सम्मेलन की तिथि पूरी हो गई है, उन सभी निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई। ज्यादातर स्थानों पर निगम आयुक्तों को प्रशासक बनाया गया है।

संसद हमले की 19वीं बरसी: राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को किया याद
Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला
77वें गणतंत्र दिवस पर कोसा ने निकाली भव्य साइकिल रैली, फिटनेस और देशभक्ति का दिया संदेश
Breaking News : जापान व दक्षिण कोरिया के 10 दिवसीय दौरे पर रवाना हुए सीएम साय
Breaking News : रायपुर से नागपुर व झारसुगुड़ा तक मिलेगी कवच की सुरक्षा, जल्द शुरू होगा काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg district NSUI celebrated CM Baghel's birthday by donating 60 units of blood दुर्ग जिला एनएसयुआई ने 60 युनिट रक्तदान कर मनाया सीएम बघेल के जन्मदिवस
Next Article Players who have won the Khelo India Youth Games 2019 and 2020 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 एवं 2020 पदक प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को नगद राशि देकर किया जाएगा सम्मानित…. 15 सितंबर तक जमा कर सकते है आवेदन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?