ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय निकाय चुनाव 2025 : प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की मैराथन बैठक…. आज-कल में जारी हो सकती है पहली लिस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की मैराथन बैठक…. आज-कल में जारी हो सकती है पहली लिस्ट

By Mohan Rao
Published: January 25, 2025
Share
बैठक में मौजूद सीएम साय व अन्य
SHARE

बैठक के बाद पार्टी हाईकमान को भेजी कई लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की घोषणा के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रत्याशियों के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी की मैराथन बैठकें हुई। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई स्थित प्रदेश कार्यालय में अलग अलग बैठकें होने के बाद रात को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव में जीत हासिल करने रणनीति तैयार की गई। दिनभर इसी रणनीति पर मंथन भी हुआ। बताया जा रहा है कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। लिस्ट हाईकमान को भेजी गई है। आज-कल में भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। वहीं कांग्रेस में अभी बैठकों का दौर ही चल रहा है।

बता दें नगरीय निकाय चुनाव तहत 10 नगर निगमों के साथ 49 पालिकाओं व 114 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी जिलों में महापौर, अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए नामांकन लिया जा रहा है। अभी तक न तो भारतीय जनता पार्टी और नही कांग्रेस पार्टी दोनों ने ही अपने पत्ते नहीं खोले हैं। नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 28 जनवरी और नाम वापस लेने की तारीख 31 जनवरी तय है। 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी हो इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में हो चुकी है।

भाजपा की बैठक

भाजपा की जल्द जारी हो सकती है सूची
रायपुर के कुशाभाऊ परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय हुई बैठक में कई नामों का पैनल बना दिया गया है। पैनल में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, उसे पार्टी हाईकमान के पास भेजा गया है। जिस पर जल्द ही मंथन कर महापौर, पार्षद और अन्य प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। टिकट को लेकर सभी स्तर पर यानी मंडल चयन समिति, जिला चयन समिति और संभाग चयन समिति की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 26 जनवरी तक उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की जायेगी। पहली सूची में अलग अलग जिलों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं।

प्रत्याशियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संभाग के सभी वरिष्ठ नेता मीटिंग में शामिल हुए। सभी वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मशविरा किया गया और इस प्रश्न पर विचार-विमर्श हुआ है कि क्या होना चाहिए, किस तरीके से होना चाहिए? इस पर हुई विस्तृत चर्चा के आधार पर जो चयन प्रक्रिया है वह आगे बढ़ेगी। हमारी जो समितियां हैं, मंडल समिति प्रत्याशियों के नामों की सूची जिला समिति को भेजी है। जिला समिति से संभाग और संभाग से प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति तक सारी सूची प्राप्त हो रही है। नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूचियां धीरे-धीरे बनकर ऊपर तक आई है।

सर्वजन हिताय और समरसता के अनुसार कार्य करती है भाजपा
महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी एक-दो दिनों में तय उम्मीदवारों की सूची घोषित की जायेगी। पार्टी सभी वर्गों का समावेश कर सर्वजन हिताय और समरसता के अनुसार कार्य करती है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा की अपनी एक निश्चित प्रत्याशी चयन प्रक्रिया है और हमारे सभी स्तर पर मंडल चयन समिति, जिला चयन समिति और संभाग चयन समिति की बैठकें हो चुकी हैं। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.सरोज पांडेय, मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडे, विधायक लता उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरत लाल वर्मा, रामजी भारती मौजूद रहे।

27 तक जारी हो सकती है कांग्रेस की लिस्ट
इधर कांग्रेस पार्टी में भी प्रत्याशियों के चयन के लिए बैठकों का दौर जारी है। हालांकि कांग्रेस की लिस्ट कब तक आएगी इस पर संशय बना हुआ है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी के कार्यक्रम होने के बाद बैठक करेगी। संभवत: 27 जनवरी को कांग्रेस की पहली सूची आ सकती है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं और इसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। संभवत: 26 जनवरी को पार्टी की मैराथन बैठक होगी और 27 को सूची जारी किए जाने की संभावना है।

केजरीवाल ने विधानसभा में फाड़ीं कृषि कानूनों की प्रतियां, बोले- हर किसान भगत सिंह, अंग्रेजों से भी बुरी ना बने केंद्र सरकार
उधार के पैसे मांगने पर बुजुर्ग दंपति की हत्या, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Gustakhi Maaf: सिर्फ राजनीति नहीं है छात्रसंघ चुनाव
पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो पिकअप में भरकर ले जा रहे 25 मवेशी… तस्कर फरार
प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर में नक्सलियों की धमकी… पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को मौत की सजा देने का ऐलान
Next Article चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत, पहली बार कश्मीर पहुंची ट्रेन… Video में देखें यहां का भव्य नजारा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?