ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया शामिल हुए सरपंच संघ के सम्मेलन में, कहा- पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें सरपंच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया शामिल हुए सरपंच संघ के सम्मेलन में, कहा- पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें सरपंच

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग में छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी निर्वाचित और बहुत ही सम्मानित जनप्रतिनिधि है। आप सभी ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए गाँव के विकास के लिए पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करना चाहिए। सरकार द्वारा गाँव के विकास के साथ ग्रामीणों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। आप सभी जिम्मेदारी के साथ समर्पित होकर गांव के विकास के लिए कार्य करेंगे तो गांव के साथ आपकी भी पहचान बढ़ेगी।

सम्मेलन में मंत्री डॉ डहरिया ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने जो ग्रामीण और आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न देखा था उसे देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी ने आगे बढ़ाया। पंचवर्षीय योजना लागू करने के साथ बड़े उद्योगों की स्थापना, अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में कार्य किया गया। प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी ने पंचायती राज व्यवस्था लाकर पंचायतों को कई अधिकार देकर अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ छत्तीसगढ़ में पंचायतों को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य की जा रही है। पंचायतों के अधिकारों में कभी कमी नहीं की गई है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि सरपंचों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, उन्हें पंचायती राज अधिनियम के साथ अपने अधिकारों की भी जानकारी होनी चाहिए। गाँव के विकास के साथ गाँव के लोगों के प्रति समर्पित सोच होनी चाहिए तभी हमारा गाँव आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएगा।

मंत्री डॉ डहरिया ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय पर कर वसूली कर आमदनी बढ़ाए और जनहित के कार्यों में सबकी सहभागिता हो इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं शासन द्वारा दी जा रही है, उसका बेहतर ढंग से उपयोग कर अपने गाँव को आदर्श बनाए। उन्होंने कहा कि विगत ढाई साल में पंचायतों को गाँव के विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई गई है। इसी का परिणाम है कि गाँव-गाँव में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन, स्कूल और उपस्वास्थ्य केंद्र भवन की सुविधाएं मिली है। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि पंचायतों को असीमित अधिकार प्राप्त है। उन्हें शासन से प्राप्त राशियों का इस्तेमाल गाँव के विकास की प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने गाँव के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव देने और सरपंचों की मांग पर हर संभव सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में सरपंच संघ के अध्यक्ष गोपाल धीवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर सहित अलग-अलग ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे।

Big News : फांसी पर झूल गई थी महिला लेकिन तभी पहुंच गए CG पुलिस के जवान… ऐसे बचाई जान
महतारी वंदन योजना : अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, फॉर्म भरने में दिक्कत आए तो इस नंबर पर करें कॉल
महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, प्रमिला चौधरी बनीं सफल व्यवसायी कर रहीं परिवार का पालन पोषण
Railway News : सूरत एवं ब्रह्मपुर के बीच 12 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : कई बड़ी वारदातों में शामिल आठ लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली एमआईसी का गठन: महापौर शशि ने चुने शहर सरकार के प्रतिनिधि, आठ पार्षदों को मिला मौका, बदलेेंगे क्षेत्र की तस्वीर रिसाली निगम की सख्ती: रोका-छेका नियमों की अनदेखी व गंदगी फैलाने पर 20 हजार जुर्माना…. सड़क से मवेशी हटाने रात को भी लग रही ड्यूटी
Next Article लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें, केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर लापरवाही पर चेताया

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?