ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्गा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी का चेेहरा लगाने पर बवाल, कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद बदला चेहरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दुर्गा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी का चेेहरा लगाने पर बवाल, कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद बदला चेहरा

By Mohan Rao
Published: October 3, 2022
Share
दुर्गा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी की तस्वीर
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। एक ओर पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा था और इस बीच एक दुर्गा पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी की चेहरा लगाने पर बवाल मच गया। मामला उत्तर 24 परगना जिला के टीटागढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां पर दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने मां दुर्गा के त्रिशुल के नीचे महिषासुर की जगह महात्मा गांधी जैसा दिखने वाले चेहरे का असुर को बिठाया। इस मामले में स्थानीय कांग्रेस नेता की शिकायत पर टीटागढ़ पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आयोजकों ने चेहरा बदला।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मागांधी जैसा दिखने वाला चेहरा लगाया गया। गांधी जयंती के दिन इस विवाद ने तूल पकड़ा। पंचमी के दिन से यहां पर माता की प्रतिमा के साथ असुर के रूप में महात्मा गांधी को दिखाया गया। यहां के कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने इस मामले में संज्ञान लिया औश्र आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस के निर्देश पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मूर्ति का रूप बदल दिया।

महात्मा गांधी को लेकर आयोजकों का बवाली बयान
महात्मा गांधी के जैसा दिखने वाला चेहरा लगाने के पीछे आयोजकों ने भी अपना तर्क दिया। पुलिस को दिए अपने बयान में आयोजन समिति अखिल भारतीय हिंदू महासभा पदाधिकारियो ने वे गांधी को असली असुर के तौर पर देखते हैं। इस दौरान आयोजकों ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार गांधी को हर जगह से हटा दें और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के नाम आगे रखें।

आयोजकों ने यह भी कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। जैसे ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया उसे बदल दिया गया। इधर इस मामले में टीएमसी व भाजपा नेताओं ने आयोजकों के इस कृत्य की निंदा की है। टीएमसी नेताओं ने इसके लिए भाजपा पर निशाना साधा है। इस तरह का कृत्य राष्ट्रपिता का अपमान है और इसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार की विचारधारा जिम्मेदार है। वहीं बंगाल के भाजपा नेताओं ने भी महात्मा गांधी के अपमान की निंदा की है।

नशेड़ी युवकों ने नाबालिग के साथ मिलकर की सूने मकान में चोरी, घर से सिलेंडर व हांडी तक उड़ा ले गए चोर
2.80 एकड़ में धान और बाड़ी में सब्जी की खेती कर बने आत्मनिर्भर
दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर पहुंची राज्यपाल, रेलवे स्टेशन पर हुआ आत्मीय स्वागत…
90 साल की हो गई हैं लीजेंड्री सिंगर आशा, दुनिया भर में खोले एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट
जिन हाथों से होती थी कचरे की बिनाई अब उसी से होने लगी है कपड़ों की सिलाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्गा पंडाल में लगी भयंकर आग, तीन बच्चे और दो महिलाएं जिंदा जली, झुलसने से 41 की हालत गंभीर दुर्गा पंडाल में लगी भयंकर आग, तीन बच्चे और दो महिलाएं जिंदा जली, झुलसने से 41 की हालत गंभीर
Next Article नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी की कृपा के लिए इस मंत्र का करें जाप, सभी संकट से मिलेगी मुक्ति नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी की कृपा के लिए इस मंत्र का करें जाप, सभी संकट से मिलेगी मुक्ति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?