ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : शराब के नशे में किन्नर का जिला अस्पताल में हंगामा, काम बंद कर थाने पहुंचा स्टाफ… पुलिस ने दर्ज किया केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : शराब के नशे में किन्नर का जिला अस्पताल में हंगामा, काम बंद कर थाने पहुंचा स्टाफ… पुलिस ने दर्ज किया केस

By Mohan Rao
Published: March 11, 2023
Share
कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे जिला अस्पताल की नर्से
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिला अस्पताल में बीती रात एक किन्नर ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशा ज्यादा होने पर काजल नाम की किन्नर अपने दूसरे साथी किन्नर दुर्गा को रिहैबलाइज़ कराने अस्पताल लेकर पहुंची थी। इस दौरान काजल किन्नर ने तीन स्टाफ नर्स और एक वार्डबॉय के साथ बदसलुकी करते हए मारपीट की। बताया जा रहा है कि काजल किन्नर का दूसरा साथी भी शराब के नशे में धुत्त था। किन्नर के हंगामे को देख नर्सों ने काम बंद कर दिया और थाने पहुंचकर काजल किन्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने नर्स मिनाक्षी बारिक की शिकायत पर काजल किन्नर व उसके साथी के खिलाफ 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 353-IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

स्टाफ नर्स मिनाक्षी ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 मार्च को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक अपातकालीन वार्ड मे ड्यूटी थी। उनके साथ परनीता सारथी, खेमलाल, वार्ड ब्याय छबिलाल और प्रमोद का भी ड्यूटी लगी थी। रात करीब 7.45 बजे काजल नाम की किन्नर अपने साथी दुर्गा नाम की किन्नर को लेकर पहुंची। इससे पहले की दुर्गा का इलाज शुरू करते कालज ने नर्स को गाली देना शुरू कर दिया और उससे मारपीट भी की। खासबात यह है काजल किन्नर जब पहुंची तो हाथ में शराब की बोतल भी थी।

नर्स ने बताया कि डॉक्टर के लिखने के बाद मरीज को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद दूसरे मरीज को देखने के दौरान काजल किन्नर पहुंची और थप्पड़ मार दिया। नर्स ने बताया कि काजल किन्नर पहले भी इस प्रकार की हरकते कर चुकी है। वह कह रही थी कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। काजल किन्नर की इन हरकतों के कारण अस्पताल में सभी अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान है। नर्स की शिकायत के बाद पुलिस ने काजल किन्नर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

एंकर सलमा मर्डर मिस्ट्री : लाश की तलाश के लिए शुरू हुई खुदाई, कातिलों ने जहां दफनाया शव वहां बन चुका है हाइवे
दिल्ली और रायपुर से मतदान केन्द्रों को लाइव देखेंगे अफसर, गड़बड़ी की स्थिति से निपटने तुरंत पहुंचेंगे अधिकारी
CG News : बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म, आरोपी को मिला 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगा
सावधान: हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ से की संशोधन की मांग
दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जमीन के बदले नौकरी का मामला, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को CBI का समन
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: रिपोर्ट राइटिंग की अहमियत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?