ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड सेंटर कचांदुर में घटिया खाना व व्यवस्था को लेकर मरीजों का हंगामा, मरीजोंं का आरोप दो दिन में एक बार आ रहे डॉक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड सेंटर कचांदुर में घटिया खाना व व्यवस्था को लेकर मरीजों का हंगामा, मरीजोंं का आरोप दो दिन में एक बार आ रहे डॉक्टर

By @dmin
Published: September 6, 2020
Share
Uproar by patients over poor food and order in Kovid Center, Kachandur, doctors are coming once in two days
Uproar by patients over poor food and order in Kovid Center, Kachandur, doctors are coming once in two days
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविड सेंटर कचांदुर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरीजों को घटिया भोजन परोसे जाने की शिकायत को लेकर यहां आज सुबह जमकर हंगामा हुआ। कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों ने अस्पताल में नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मरीजों का आरोप है कि कोविड सेंटर में बेहतर खाना देने का दावा किया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। यही नहीं यहां सफाई व्यवस्था भी बेहाल है और ड्यूटी डॉक्टर मरीजों की जांच करने दो दिन में एक बार आ रहे हैं।

बता दें कि जिले में कचादुंर स्थित चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कोविड सेंटर बनाया गया है। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में कोविड मरीजों का इलाज हो रहा है। वहीं इलाज में लापरवाही की बातें सामने आ रही है। बीती रात घटिया भोजन दिए जाने के बाद कई मरीजों ने डस्टबिन में खाना फेंक दिया। यही नहीं रविवार की सुबह मरीज अपने अपने वाडऱ्ों से बाहर निकल गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति
कोविड सेंटर के मरीजों नें यहां की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों का कहना है कि अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान बेहतर खाना परोसा जाता है लेकिन जैसे ही अधिकारी चले जाते हैं स्थिति सामान्य हो जाती है। गरम खाना दिए जाने की बजाय ठंडा खाना दिया जा रहा है जबकि सरकार के दिशा निर्देशों में गरम व पौस्टिक भोजन का प्रावधान है। यही नहीं जांच के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है। मरीजों का कहना है कि यहां दो दिन में एक बार डॉक्टर जांच के लिए आते हैं। 6 दिन में मरीज को बिना रिपिट टेस्ट के छुट्टी दे दी जा रही है।
डिस्चार्ज होने के बाद भी संक्रमित रहा तो कौन होगा जबाबदेह
कोविड सेंटर में मरीजों को बिना रिपिट टेस्ट के ही डिस्चार्ज किए जाने से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। विषेशज्ञों का मानना है कि बिना लक्षणों के भी कोरोना संक्रमण का खतरा बबना हुआ है ऐसे में यदि किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज को बिना रिपिट टेस्ट के छुट्टी दिए जाने से परिवार वालों पर संक्रमण का खतरा है। यदि वह मरीज घर जाने के बाद पॉजिटिव आता है तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी। कचांदुर स्थित कोविड सेंटर में यही हो रहा है यहां मरीजों को बिना रिपिट टेस्ट के ही छुट्टी दे दी जा रही है।

जांच करने कहा है
कोविड सेंटर कचांदुर में मरीजों के हंगामे की जानकारी मिली है, नोडल अधिकारी को जांच करने कहा गया है। कोविड़ सेंटर में स्वस्थ्य होने के बाद मरीजों को छुट्टी दी जा रही है। पूरे प्रदेश में स्वस्थ्य होने के बाद मरीजों का दोबारा रेपिड एंटिजन टेस्ट नहीं किया जा रहा है। छुट्टी के बाद मरीजो को सभी दिशानिर्देशों का पालन करने कहा जा रहा है।
– डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, कलेक्टर, जिला दुर्ग

कोविड सेंटर में खाने की शिकायत नहीं
कोविड सेंटर कचांदुर में भोजन की क्वालिटी बेहतर है। हमने इसकी गुणवत्ता जांची है। हमनें इसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई है जिसमें क्वालिटी सही पाई गई है।
-ऋतुराज रघुवंशी, आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई


भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात
सीमा पर तनाव के बीच भारत ने किया एंटी-शिप वर्जन ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण
एयरपोर्ट पर 20 करोड़ की ड्रग्स जब्त, यूएई से लौटी महिला बैग में छिपाकर लाई हेरोइन
जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Guidelines for treatment and monitoring of corona infects in home isolation निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए दर निर्धारित… सुविधाओं के अनुसार अस्पतालों को इन श्रेणियों में बांटा…. राज्य शासन ने जारी किए निर्देश
Next Article More than 25 hundred new cases in the state for the second consecutive day…. 19 died in one day…. Record patients from Raipur and Durg प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 25 सौ से ज्यादा नए केस…. एक दिन में 19 की हुई मौत …. रायपुर व दुर्ग से रिकार्ड मरीज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?