ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Update Breaking: भिलाई में डायरिया फैलने से फूटा कलेक्टर का गुस्सा, नाली से गुजरी पाइप लाइन देखकर निगम अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, मृतकों के घर पहुंचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

Update Breaking: भिलाई में डायरिया फैलने से फूटा कलेक्टर का गुस्सा, नाली से गुजरी पाइप लाइन देखकर निगम अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, मृतकों के घर पहुंचे

By @dmin
Published: November 23, 2022
Share
Update Breaking: भिलाई में डायरिया फैलने से फूटा कलेक्टर का गुस्सा, नाली से गुजरी पाइप लाइन देखकर निगम अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, मृतकों के घर पहुंचे
Update Breaking: भिलाई में डायरिया फैलने से फूटा कलेक्टर का गुस्सा, नाली से गुजरी पाइप लाइन देखकर निगम अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, मृतकों के घर पहुंचे
SHARE

भिलाई. भिलाई नगर निगम के कैंप 1, 2, जेपी नगर और खुर्सीपार में डायरिया फैलने से दो लोगों की मौत के बाद दुर्ग कलेक्टर का गुस्सा फूट गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा बिना देरी किए बुधवार शाम डायरिया प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां निगम की पाइप लाइन गंदी नाली से गुजरी देख उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। नाली के अंदर से नल का कनेक्शन देखकर बोले ऐसा पानी पीकर तो स्वस्थ आदमी भी बीमार हो जाएगा। इस दौरा भिलाई मेयर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित निगम के सभी अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए गंदे पानी की सप्लाई की जानकारी ली। इसके बाद वे डायरिया से मरने वाले जेपी नगर निवासी युवक के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की।

43 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
भिलाई के डायरिया प्रभावित क्षेत्र में डायरिया से एक बच्ची और एक युवक की मौत बुधवार को हो गई। वहीं 43 से ज्यादा लोग उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला और बीएम शाह अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार जेपी नगर निवासी 27 साल के युवक की बुधवार को डायरिया से मौत हो गई। वहीं कक्षा 5 वीं की छात्रा एम बांधवी की डायरिया से मौत हो गई है।

महापौर और कमिनर पहुंचे निरीक्षण करने
बुधवार को डायरिया से मौत की सूचना मिलते ही नगर निगम भिलाई में हड़कंप मच गया। शाम को निगम भिलाई महापौर, निगम कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। डायरिया संक्रमित इन क्षेत्रों में लंबे समय से निगम से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। वार्ड 19, बरूआ मोहल्ला स्टील नगर कैंप 1 लोग डायरिया फैलने से दहशत में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग बोर का पानी पी रहे हैं उनके घर में कोई बीमार नहीं पड़ा है। वहीं निगम के नल से पानी पीने वाले हर दूसरे घर में लोग उल्टी, दस्त की शिकायत से परेशान हैं।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अपील: कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूरी…. सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं
गुस्ताखी माफ: कला संकाय के प्रति बढ़ता रूझान
नरसिम्हा राव व चौधरी चरण सिंह सहित चार विभुतियों को मिला भारत रत्न, अवार्ड लेने नहीं पहुंचे आडवाणी
साइबर धोखाधड़ी से बचाव में जिला अर्थशाला ने दर्ज की उल्लेखनीय सफलता
बेमेतरा में बिजली विभाग के JE और लाइनमैन पर हुई FIR, करंट लगने से महिला की मौत के बाद एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जप्त खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जप्त
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा सबकुछ बदल गया

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?