ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Upcoming Show: ‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’ में तुलसी के मुख्य किरदार को अभिनेत्री अक्षिता ने बताया आशीर्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Upcoming Show: ‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’ में तुलसी के मुख्य किरदार को अभिनेत्री अक्षिता ने बताया आशीर्वाद

By Om Prakash Verma
Published: August 19, 2023
Share
Upcoming Show: 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल' में तुलसी के मुख्य किरदार को अभिनेत्री अक्षिता ने बताया आशीर्वाद
Upcoming Show: 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल' में तुलसी के मुख्य किरदार को अभिनेत्री अक्षिता ने बताया आशीर्वाद
SHARE

शेमारू टीवी हमेशा से अपने कंटेंट के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को लेकर अग्रणी रहता है फिर चाहे वो फिक्शन, नॉन-फिक्शन या पौराणिक कथाएं हों। अब जल्द ही चैनल अपने दर्शकों के लिए कुछ नया प्रस्तुत करने जा रहा है जहाँ दर्शक लड्डू गोपाल की भक्ति के रस में सराबोर हो जाएंगे। शेमारू टीवी पर जल्द ही ‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’ नामक शो प्रसारित किया जाना है, जिसकी कहानी भगवान कृष्ण के भक्त तुलसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने लड्डू गोपाल पर अटूट विश्वास है और कान्हा भी हमेशा उनके आसपास और साथ नजऱ आते हैं। इस मुख्य किरदार के लिए मेकर्स ने अभिनेत्री अक्षिता मुदगल को चुना है, जिसके लिए यह किरदार लड्डू गोपाल का आशीर्वाद है।

अभिनेत्री अक्षिता मुदगल से जब तुलसी के किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, लड्डू गोपाल की एक समर्पित भक्त होने के नाते मुझे विश्वास था यह किरदार सिर्फ मेरे लिए बना था। मुझे वास्तव में लगता है कि यह उनका आशीर्वाद ही है, जिससे यह अवसर मुझ तक आया है। जब सैनी सर ने मुझे इस शो की कहानी सुनाई, तो मैं कृष्ण की लीलाओं में खो गई और मुझे तुरंत पता चल गया कि यह किरदार मेरे लिए तय है। यह दर्शकों के दिलों को छू देने वाली बहुत मनमोहक कहानी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक तुलसी की यात्रा से जुड़ पाएंगे और लड्डू गोपाल की बुद्धिमान शिक्षाओं में प्रेरणा लेंगे।

उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बने तुलसी धाम की यह कहानी दर्शकों का दिल जीत लेगी जहाँ चारों तरफ तुलसी के पौधे हैं। यह कहानी तुलसी और उसके परिवार की जीवन यात्रा को बयां करती है जो लड्डू गोपाल के भक्त हैं। तुलसी के पिता लड्डू गोपाल से जुड़ीं कथाएं सुनाने को लेकर पूरे धाम में प्रसिद्द हैं और उनका यह प्रण है कि जब 1005 कथाएं पूरी हो जाएंगी तो वे वहां लड्डू गोपाल का मंदिर बनवाएंगे, लेकिन पिता और बेटी के जीवन में तूफ़ान तब आता है जब किसी बड़े व्यवसायी की बुरी नजऱ इस खूबसूरत धाम पर पड़ती है जो यहाँ अपना एम्पायर खड़ा करना चाहता है और धोखे से तुलसी की शादी अपने बेटे से करवा देता है। ऐसे में क्या लड्डू गोपाल पर तुलसी का अटूट भरोसा टूट जाएगा ? या लड्डू गोपाल दिखाएंगे अपनी कोई नई लीला ! ‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’ शो में तुलसी की अटूट भक्ति, प्यार और विश्वास से जुड़ी इस कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए जल्द ही सिर्फ शेमारू टीवी पर।

बहन से मिलने के लिए गया था भाई, बेटी के सामने दोस्त ने छत से दिया धक्का… मौत
देशभर के वरिष्ट नागरिकों के लिए गुड न्यूज : बनेगा सीनियर सिटीजन कार्ड… मिलेंगी यह सुविधाएं
बीएसएफ ने जब्त की पाकिस्तानी नाव, मिली थी लावारिस पड़ी
रंजीत सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी लोकेश पाण्डेय विशाखापट्टनम से गिरफ्तार, आठवां आरोपी निखिल अभी भी फरार
तस्करी: साढ़े 11 किलो के जिंदा पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : कोरबा के कनकेश्वर धाम में गिरी बिजली, मनिहारी दुकान का संचालक झुलसा, 6 से ज्यादा पक्षियों की मौत
Next Article सीएम बघेल की घोषणा पर अमल शुरु, अब छत्तीसगढ में कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री में बस सेवा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?