ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी: इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस… हादसे में चार यात्रियों की मौत, 25 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यूपी: इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस… हादसे में चार यात्रियों की मौत, 25 घायल

By @dmin
Published: August 27, 2021
Share
UP: Tragic accident in Etawah, roadways bus collided with truck
UP: Tragic accident in Etawah, roadways bus collided with truck
SHARE

इटावा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना इलाके के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव से एक किमी दूर कानपुर से इटावा मार्ग पर एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार चार सवारियों की मौत हो गई। करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने में बस परिचालक साइड से बस कटती हुई चली गई। बस आगरा फोर्ट डिपो की थी। कानपुर से आगरा जा रही थी। 

हादसे में नरपत (42) निवासी जनपद हमीरपुर व दस वर्षीय बालक आदित्य निवासी अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें अमर मुदगल (66) निवासी धौलपुर राजस्थान और एक महिला शामिल है। सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस और डायल 100 पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जिसमें से पांच घायलों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात में एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घायलों व मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने से हुआ।

अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
अमेरिकी सांसद ने किया पाकिस्तान को बेनकाब, बताया तालिबानी आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना
भारत का चीन को करारा जवाब, चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के दिए एयरलाइंस को दिए आदेश
बाबुल सुप्रियो का राजनीति से संन्यास का एलान, फेसबुक पर लिखी ‘मन की बात’
CG Election Breaking : कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, सीएम बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव… देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस केरल में डरा रहा कोरोना: देश कुल मामलों में 67 फीसदी केरल से… लगातार तीसरे दिन 40 हजार से ज्यादा नए मामले
Next Article Tunnel construction was inaugurated by doing the first blast in Khilani जम्मू-कश्मीर के खिलानी में पहला ब्लास्ट कर टनल निर्माण का किया गया शुभारंभ…. सुद्ध महादेव की राह होगी आसान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?