ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी: 10वीं में रिया जैन तो 12 वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी: 10वीं में रिया जैन तो 12 वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप

By @dmin
Published: June 27, 2020
Share
UP board results continue: Riya Jain in 10th and Anurag Malik in 12th
UP board results continue: Riya Jain in 10th and Anurag Malik in 12th
SHARE

यूपी सरकार की घोषणा टॉपर्स को लैपटॉप के साथ देंगे एक लाख की राशि

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दसवीं कक्षा के परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सालों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए इस बार प्रयागराज की जगह लखनऊ से दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा परिणाम की प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट अच्छा रहा है। दसवीं कक्षा में 83.31 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
दसवीं में इस साल बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है। रिया ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। दसवीं में दूसरा स्थान अभिमन्यु वर्मा का रहा है। उन्होंने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो साई इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। वहीं, तीसरा स्थान योगेश प्रताप सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह का रहा। इन दोनों ही विद्यार्थियों ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने टॉप किया है। उन्होंने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान प्रयागराज के प्रांजल सिंह का रहा है। उन्होंने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला का रहा है जिन्होंने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो औरैया के रहने वाले हैं। यूपी सरकार ने टॉपर्स को लैपटॉप देने की घोषणा की है। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को सरकार एक लाख रुपये की सहायता राशि भी देगी। 20 टॉपर्स के घर तक सरकार पक्की सड़क बनाएगी।

Bhilai Breaking : ब्राउन शुगर बेचते दो बदमाश पकड़ाए, बाइक पर घूम-घूमकर कर रहे थे नशे का कारोबार
हार के बाद बढ़ीं केशव की मुश्किलें, राजनीतिक भविष्य तय करेंगे संघ और संगठन
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या, कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से हो गया था लापता
भिलाई नगर विधानसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 34 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की सौगात
एक्टर सलमान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली…. जांच में मुंबई की पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फेज-3 की तैयारी: परीक्षण सफल रहा, तो एक ही दवा से होगा कोरोना का बचाव और उपचार फेज-3 की तैयारी: परीक्षण सफल रहा, तो एक ही दवा से होगा कोरोना का बचाव और उपचार
Next Article सीआईएसएफ व नक्सलियों के बीच झड़प: पिटाई के दौरान एएसआई का सिर फोड़ा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?